Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Paramedical Recruitment 2026 City Intimation Slip, Exam Date, Admit Card and Aadhaar Guidelines

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती: 23-25 नवंबर को सीबीटी परीक्षा, सिटी स्लिप हुई जारी, आधार को लेकर इस बात का रखें ख्याल

Sat, 14 Nov 2026 02:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 02:16 PM IST
सार

  • परीक्षा शहर और तिथि देखने का लिंक सभी क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों (RRB) की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
  • अभ्यर्थी परीक्षा शहर की जानकारी अपनी परीक्षा की तिथि से 10 दिन पहले देख सकेंगे।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपना आधार अनलॉक रखना होगा।

विज्ञापन
RRB Paramedical Recruitment 2026 City Intimation Slip, Exam Date, Admit Card and Aadhaar Guidelines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती (CEN 05/2026) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और हेल्पडेस्क लिंक से जुड़ी सूचना जारी की है। सीबीटी के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने का लिंक सभी क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों (RRB) की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। इसके साथ ही SC/ST श्रेणी के उम्मीदवार यात्रा प्राधिकार (Travel Authority) भी डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब आएगा?

परीक्षा शहर और तिथि की सूचना में दी गई परीक्षा तारीख से लगभग चार दिन पहले ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय हो जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय पर अपनी संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट से ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर होगा आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन

सीबीटी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आधार सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले RRB Apply की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से प्रवेश करके आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से पहले आधार अनलॉक रखना जरूरी

आरआरबी ने उन उम्मीदवारों को भी यूआईडीएआई सिस्टम में अपने आधार की स्थिति जांचने की सलाह दी है, जिन्होंने आवेदन जमा करते समय आधार सत्यापन करा लिया था। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार अनलॉक (Unlocked) स्थिति में हो। इससे परीक्षा के दिन पहचान सत्यापन, पंजीकरण और परीक्षा से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं में परेशानी से बचा जा सकेगा।

आधार कार्ड में ये जानकारियां सही होना जरूरी

उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां अपडेट रखने की सलाह दी गई है:

  • नाम: सही नाम दर्ज होना चाहिए।
  • जन्म तिथि: 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र के अनुसार होनी चाहिए।
  • फोटो: नवीनतम फोटो होनी चाहिए।
  • बायोमेट्रिक: यदि 15 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अपडेट नहीं कराया है, तो इसे अपडेट कराएं।
  • पता और पिता का नाम: दोनों जानकारियां सही और अपडेट होनी चाहिए।

RRB Paramedical Recruitment 2026: हेल्पडेस्क नंबर

परीक्षा, सिटी इंटिमेशन स्लिप या आधार सत्यापन से संबंधित सवालों और स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार RRB हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

 
विवरण जानकारी
हेल्पडेस्क नंबर 7353921119
उपलब्धता सोमवार से शनिवार
समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
 

दलालों और फर्जी नौकरी के आश्वासनों से रहें सावधान

आरआरबी ने उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करने की सलाह दी है। बोर्ड ने अप्रमाणित स्रोतों से मिलने वाली सूचनाओं से गुमराह न होने को कहा है। साथ ही, ऐसे दलालों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है, जो गैर-कानूनी तरीकों से रेलवे में नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed