फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soft Skill: नौकरी सिर्फ डिग्री से नहीं, प्रोफेशनलिज्म और कम्युनिकेशन स्किल्स भी हैं जरूरी; जानें कैसे

Fri, 27 Jun 2025 05:43 PM IST
शाहीन परवीन मुरुगन आनंदराजन प्रोफेसर, डेक्सेल विश्वविद्यालय
मुरुगन आनंदराजन प्रोफेसर, डेक्सेल विश्वविद्यालय Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 27 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

अब सिर्फ तकनीकी ज्ञान से काम नहीं चलेगा। आज की कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स चाहती हैं जिनमें सॉफ्ट स्किल्स भी हों- जैसे संवाद कौशल, टीमवर्क और नैतिकता। यही गुण किसी को एक बेहतर कर्मचारी और लीडर बनाते हैं।

विज्ञापन
Soft Skills Matter: Jobs Need More Than Just a Degree, Professionalism and Communication Count
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Soft Skills Matter: कॉलेज हायरिंग आउटलुक रिपोर्ट-2025 बताती है कि कंपनियों भर्ती प्रक्रिया में अब पहले से ज्यादा सावधानी बरत रही हैं और वे इंटर्नशिप, को-ऑप प्रोग्राम या ट्रायल असाइनमेंट के जरिये उम्मीदवारों को परखकर ही फुल टाइम नौकरी देती हैं। ऐसे में, आज के समय में नौकरी के लिए केवल आवेदन करना ही काफी नहीं है, बल्कि हर मौके को एक ऑडिशन की तरह देखना चाहिए।



इससे यह जानने में मदद मिलती है कि मांग में कौन-से कौशल हैं, नियोक्ता प्रवेश स्तर की भर्ती को कैसे देखते हैं और नई प्रतिभाओं को खोजने के लिए किन रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए नई नौकरी चाहने वालों को चाहिए कि वे खुद को पेश करने, सीखते रहने और बदलते माहौल के अनुसार ढलने की मानसिकता रखें।

Soft Skills Matter: Jobs Need More Than Just a Degree, Professionalism and Communication Count
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जॉब मार्केट की नई योग्यता

नियोक्ता अब सिर्फ तकनीकी ज्ञान पर नहीं, बल्कि आत्म-प्रबंधन कौशल जैसे अनुकूलनशीलता, नैतिकता, टीमवर्क और संवाद कौशल पर भी अधिक ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, बहुत से लोग आज भी मानते हैं कि तकनीकी दक्षता ही नौकरी पाने की कुंजी है, लेकिन कंपनियों लंबे समय तक साथ निभा सकने वाले पेशेवरों को तलाश रही है, जो लगातार सीखते रहें और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को निभा सकें।

Soft Skills Matter: Jobs Need More Than Just a Degree, Professionalism and Communication Count
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

तकनीक की भूमिका

भर्ती प्रक्रिया में अब तकनीक और एआई की भूमिका बढ़ गई है। कंपनियां हायर व्यू जैसे प्लेटफॉर्म से वीडियो इंटरव्यू ले रही हैं और रिज्यूमे स्क्रिनिंग से लेकर इंटरव्यू शेड्यूल करने तक सब कुछ एआई से हो रहा है। उम्मीदवार भी एआई का उपयोग करके कचर लेटर, रिज्यूमे और इंटरव्यू को प्रभावी और आकर्षक बना रहे हैं। बेशक आपको भी इनका लाभ उठाना चाहिए, लेकिन रिज्यूमे की अंतिम छाप में आपकी अपनी सोच, प्रामाणिकता और पेशेवर गुण दिखने ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soft Skills Matter: Jobs Need More Than Just a Degree, Professionalism and Communication Count
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

रीस्किलिंग और अपस्किलिंग

अब मूल्यांकन केवल अनुभव के आधार पर नहीं होता। कॅरिअर बदलने वाले, ब्रेक के बाद लौटने वाले और कॅरिअर के मध्य पड़ाव पर खड़े पेशेवर भी अपनी अनुकूलनशीलता, सहयोग की भावना और सीखने को इच्छा के आधार पर अकि जा रहे हैं। कंपनियां छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स और अमाइनमेंट्स के जरिये पहले उनका प्रदर्शन देख रही हैं। इसलिए आपको रीस्किलिंग (नई भूमिका के लिए तैयार करना) और अपस्किलिंग (मौजूदा कौशल को मजबूत करना) पर भी जोर देना चाहिए।

विज्ञापन
Soft Skills Matter: Jobs Need More Than Just a Degree, Professionalism and Communication Count
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आपकी पहचान है आपका प्रदर्शन

चाहे आप छात्र हों या दोबारा काम पर लौटने वाले पेशेवर, अपने संचार, समय प्रबंधन, समस्या समाधान और नैतिकता जैसे सॉफ्ट कौशल को बेहतर बनाएं। ज्यादातर शुरुआती नौकरियां ऑफिस में ही होंगी, इसलिए निजी स्तर पर पेशेवर व्यवहार सीखें। चुनौतीपूर्ण कामों के लिए भी तैयार रहें। अपनी जिज्ञासा और सीखने की इच्छा को कभी खत्म न होने दें।

- द कन्वर्सेशन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed