फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ECGC में परिवीक्षाधीन अधिकारी के पदों पर भर्ती शुरू, स्नातक करें आवेदन

Wed, 20 Jan 2021 04:28 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Wed, 20 Jan 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri ECGC PO Recruitment on 63 Posts Check Details Here and apply soon
job

ECGC PO Recruitment 2021: नौकरी की बाट जोह रहे बेरोजगार स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।  ईसीजीसी लिमिटेड यानी एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड) में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां प्रोबेशनरी ऑफिसर अर्थात परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 63 पदों पर भर्ती चल रही है। बता दें कि ईसीजीसी भारत सरकार का उद्यम है जो भारतीय निर्यातकों एवं वाणिज्यिक बैंकों को निर्यात ऋण बीमा प्रदान करता है। यह भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के प्रशासकीय नियंत्रण के अधीन कार्य करता है। इसका प्रबंधन भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैक, बैकिंग, बीमा व निर्यात समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निदेशक मंडल द्वारा किया जाता है।

Sarkari Naukri ECGC PO Recruitment on 63 Posts Check Details Here and apply soon
ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 63 पदों पर भर्ती - फोटो : ECGC

ईसीजीसी राष्ट्रीय निर्यातों को सुरक्षा प्रदान करने वाला विश्व का सातवां सबसे बड़ा ऋण बीमाकर्ता है। निगम मूलरूप से देश के निर्यात को प्रोत्साहन देने वाली संस्था है। इसका प्रयत्न है कि यह भारतीय निर्यातकों को ऋण बीमा प्रदान कर अन्य देशों के उनके प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उनकी प्रतियोगी क्षमता को बढ़ाए। जहॉं तक संभव है निगम अपनी प्रीमियम दरें न्यूनतम रखता है। आवेदन संबंधी जानकारी के लिए आगे पढ़े पर क्लिक करें।  

Sarkari Naukri ECGC PO Recruitment on 63 Posts Check Details Here and apply soon
ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 63 पदों पर भर्ती - फोटो : ECGC

25 पद अनारक्षित : 
एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECGC) ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। परिवीक्षाधीन अधिकारियों के कुल 58+1+4 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 25 पद अनारक्षित हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 जनवरी, 2021 से शुरू हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2021 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri ECGC PO Recruitment on 63 Posts Check Details Here and apply soon
ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 63 पदों पर भर्ती - फोटो : ECGC

आयु सीमा :  
आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित है। आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 700/- रुपए की फीस जमा करनी होगी। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 125/- रुपए है। परिवीक्षाधीन अधिकारी पद के लिए किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri ECGC PO Recruitment on 63 Posts Check Details Here and apply soon
ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 63 पदों पर भर्ती - फोटो : ECGC

ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मार्च को :
चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं, लिखित परीक्षा का परिणाम 20 मार्च से 31 मार्च, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। जबकि अप्रैल में साक्षात्कार होंगे और अप्रैल-मई 2021 तक अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा 20 केंद्रों- मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, नागपुर, कोलकाता, वाराणसी, भुवनेश्वर, रायपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, कोयम्बटूर, बेंगलूरु, कोच्चि, हैदराबाद, विजाग, दिल्ली, चंडीगढ़, कानपुर और जयपुर में आयोजित की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed