सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए नया साल यानी 2021 कई नौकरियों की सौगात लेकर आया है। 2020 में कोरोना महामारी ने कई लोगों की नौकरियां छीन ली थी, लेकिन आप परेशान मत होइए। 2021 में न्यायिक सेवा, रेलवे, डाक, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक जैसे पदों पर तमाम तरह की भर्तियां प्रस्तावित हैं। इनमें कई के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि कई परीक्षाओं के आवेदन के लिए आखिरी तिथि पहले सप्ताह में ही खत्म हो जाएगी। इसलिए, आप सुनहरा मौका मत चूकिए और जल्दी यहां आवेदन करें। 2021 में होने वाली कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं से संबंधित जानकारी पाने के लिए आप अगली स्लाइड देखें...
Sarkari Naukri 2021: नया साल लेकर आया है नौकरियों की सौगात, ये हैं नए साल की 10 बेहतरीन नौकरियां...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती सेल ने निकाली हैं बंपर नौकरियां :
रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने अप्रेंटिसशिप के लिए 1,004 रिक्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां साउथ वेस्टर्न रेलवे के विभिन्न डिवीजन/वर्कशॉप/यूनिट के लिए निकाली गई हैं। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेड्स के लिए आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए 9 जनवरी 2021 तक का मौका है। 1004 रिक्तियों में से 287 रिक्तियां हुबली डिविजन के लिए, 280 रिक्तियां बेंगलुरु डिवीजन के लिए, 217 कैरिज रिपेयर वर्कशॉप हुबली, 177 रिक्तियां मैसूर डिवीजन और 43 रिक्तियां सेंट्रल वर्कशॉप मैसूर के लिए हैं। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें...
SBI मैनेजर से लेकर स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती :
भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पदों की नियमित भर्तियां होनी हैं, जिनके लिए अधिसूचना जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन की यह प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही इन विभिन्न पदों की रिक्तियों के लिए परीक्षा तारीख और प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की जानकारी दी जाएगी। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें...
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में कई पदों पर भर्तियां :
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 27 पद हैं जबकि टेक्निकल अटेंडेंट के 20 पद खाली हैं। इनके लिए वेतनमान करीब 23,000 रुपए से लेकर 1,05,000 रुपए तक पदानुसार निर्धारित है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2021 है। इसके एडमिट कार्ड 29 जनवरी, 2021 तक उपलब्ध होंगे। परीक्षा 14 फरवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास, आईटीआई और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आवश्यक रूप से होना अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें...
भारतीय डाक विभाग के तहत गुजरात और कर्नाटक पोस्टल सर्कल में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2021 है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आप यहां क्लिक कर विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। कुल पदों की संख्या 4269 है। इनमें से गुजरात में ग्रामीण डाक सेवक के 1826 पद हैं तथा कर्नाटक में ग्रामीण डाक सेवक के 2443 पद खाली हैं। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें...