फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Campus Placement: 75+ Companies to Offer Jobs and Internships at Delhi University Job Fair

डीयू में कल से दो दिवसीय जॉब मेला: 75 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी-इंटर्नशिप के ऑफर, ये दस्तावेज लेकर जाएं

Tue, 06 Oct 2026 08:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 06 Oct 2026 08:26 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल 7 और 8 अक्तूबर को नॉर्थ कैंपस में दो दिवसीय जॉब एवं इंटर्नशिप मेला आयोजित करेगा। 75 से ज्यादा कंपनियां शामिल होंगी और चयनित छात्रों को 10 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिल सकता है।
 

विज्ञापन
DU Campus Placement: 75+ Companies to Offer Jobs and Internships at Delhi University Job Fair
डीयू में 7 और 8 अक्तूबर को जॉब मेला - फोटो : AI Generated

विस्तार

अगर आप दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और पढ़ाई के साथ नौकरी या इंटर्नशिप की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) 7 और 8 अक्तूबर 2026 को दो दिवसीय इंटर-कॉलेज जॉब एवं इंटर्नशिप मेला आयोजित करने जा रहा है। छह हजार से अधिक पंजीकृत छात्र इसमें भाग लेंगे।

विज्ञापन


यह प्लेसमेंट ड्राइव डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित होगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी। मेले का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों और हाल ही में पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
Trending Videos

75 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल, कितना मिलेगा पैकेज?

इस जॉब मेले में देश-विदेश की 75 से ज्यादा कंपनियां और स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं। इन कंपनियों में आईटी, बैंकिंग, मीडिया, परामर्श, शिक्षा, बिक्री और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों की ओर से ₹3 लाख से ₹10 लाख सालाना तक का वेतन पैकेज ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा, शुरुआती या बीच के वर्षों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इन इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को स्टाइपेंड के साथ काम का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप के लिए अधिकतम 60 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। 

विज्ञापन

कौन-कौन से छात्र ले सकते हैं हिस्सा?

इस प्लेसमेंट मेले में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों से जुड़े छात्र भाग ले सकते हैं।

  • डीयू के सभी नियमित कॉलेजों के छात्र
  • गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) के छात्र
  • स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्र
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कैसे करना होगा?

  • मेले में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
  • पंजीकरण के दौरान मांगी गई जानकारी भरने के बाद छात्रों को मेले में शामिल होने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

मेले में कौन से दस्तावेज लेकर जाना जरूरी है?

जॉब मेले में शामिल होने वाले छात्रों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। इनमें मुख्य रूप से ये चीजें शामिल हैं:

  • बायोडाटा की कई प्रतियां
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कॉलेज का पहचान पत्र
  • जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्र


छात्रों को सलाह है कि मेले में जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने आवेदन या साक्षात्कार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। 


इस प्लेसमेंट मेले में एक ही जगह पर कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। छात्र सीधे कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों से बातचीत कर सकते हैं और उपलब्ध पदों के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं। ऐसे में अंतिम वर्ष के छात्रों और हाल ही में स्नातक हुए युवाओं के लिए यह रोजगार के अवसर तलाशने का एक मंच बन सकता है।

अगर आप भी इस मेले में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो पंजीकरण पूरा करने के साथ अपना बायोडाटा और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और 7 या 8 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे नॉर्थ कैंपस के कॉन्फ्रेंस सेंटर पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed