फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की एक कोशिश से दुनियाभर में बढ़ी योग इंडस्ट्री, अकेले भारत में 3 लाख प्रशिक्षकों की जरूरत

Fri, 21 Jun 2019 02:34 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 21 Jun 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's Yoga Day boosts industry, Creates Lacks of Yoga trainer vacancies in India and world
पीएम मोदी योग करते हुए - फोटो : PTI

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम आपको योग इंडस्ट्री और इसमें नौकरियों के अवसर से जुड़े अहम तथ्य बता रहे हैं। वर्ष 2017 में आई एसोचेम की एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ भारत में ही 5 लाख योग गुरुओं की आवश्यकता है। जबकि मौजूद सिर्फ 2 लाख ही हैं। यानी अब भी 3 लाख योग प्रशिक्षकों की जरूरत है। एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि दुनियाभर में करीब 20 करोड़ योग प्रशिक्षक काम कर रहे हैं। इनमें से आधे से ज्यादा भारत से हैं। चीन में ही करीब 3000 से ज्यादा भारतीय योग प्रशिक्षक सेवाएं दे रहे हैं।

PM Modi's Yoga Day boosts industry, Creates Lacks of Yoga trainer vacancies in India and world
योग - फोटो : PTI

अंतरराष्ट्रीय योग फेडरेशन के अनुसार दुनियाभर में 3 करोड़ से ज्यादा लोग रोजाना योग कर रहे हैं। भारत में यह 85 हजार करोड़ रुपये का बाजार है। विश्व में योग बाजार करीब 80 अरब डॉलर से भी बड़ा है। विश्व की वेलनेस इंडस्ट्री में भारतीय योग काफी लोकप्रिय है, यही वजह है कि ट्रेंडिंग योग सीखने हर साल हजारों लोग भारत आ रहे हैं।

PM Modi's Yoga Day boosts industry, Creates Lacks of Yoga trainer vacancies in India and world
योग - फोटो : PTI

अमेरिका में पिछले पांच वर्षों में योग इंडस्ट्री में 87 फीसदी बढ़ी है। यहां यह चौथी सबसे ज्यादा बढ़ रही इंडस्ट्री है। लेकिन जापान इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा तरक्की करने वाला देश है। यहां की योग इंडस्ट्री में पिछले 5 सालों में 413 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2014 के बाद से हर साल जून-जुलाई में इससे जुड़ा बिजनेस 30 से 40 फीसदी तक बढ़ जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69 वें अधिवेशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था जिसे 175 देशों का समर्थन मिला। फिर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi's Yoga Day boosts industry, Creates Lacks of Yoga trainer vacancies in India and world
योग - फोटो : PTI

स्कूल-कॉलेजों में पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा 

स्कूल-कॉलेजों में भी योग पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। शैक्षणिक संस्थानों में फिजिकल एजुकेशन के सिलेबस में अब योग को भी जोड़ दिया गया है। इससे योग का दायरा और बढ़ गया है। योग स्पोर्ट्स का भी जगह-जगह आयोजन किया जा रहा है। नए योग पाठ्यक्रम, परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi's Yoga Day boosts industry, Creates Lacks of Yoga trainer vacancies in India and world
योगासन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

सेलिब्रिटीज और फ्यूजन योग ने बढ़ाया ट्रेंड

भारत सहित दुनियाभर में योग का ट्रेंड बढ़ाने में सेलिब्रिटीज और फ्यूजन का योगदान है। आज हॉट, पावर, गोट, डॉगो (डॉग और बकरी के साथ योग) और स्नोगा (बर्फ में किया गया योग) सिखाकर लोग बंपर कमाई कर रहे हैं। योग के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों का बाजार ही हजार करोड़ के पार पहुंच चुका है।

आजकल योग क्रूइसेस, योग और सर्फ, योग और डिटॉक्स, योग और डाइविंग, योग के साथ स्पोर्टस, मेडिटेशन और आयुर्वेद के विभिन्न कार्यक्रम को तेजी से बढ़ावा मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed