फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Recruitment 2026: 50 Apprentice Posts for B.Tech and Diploma Holders, Apply by October 12

डीआरडीओ भर्ती 2026: बीटेक और डिप्लोमा वालों के लिए अप्रेंटिस की भर्ती, कब तक करें आवेदन? जानें रिक्तियां

Thu, 24 Sep 2026 04:51 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Sep 2026 04:51 PM IST
सार

डीआरडीओ के प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टैब्लिशमेंट, चांदीपुर ने बीटेक और डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DRDO Recruitment 2026: 50 Apprentice Posts for B.Tech and Diploma Holders, Apply by October 12
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टैब्लिशमेंट (PXE), चांदीपुर ने एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 50 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें बीटेक और डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे टाइप करके भरें और 12 अक्तूबर 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए PXE, चांदीपुर, बालासोर भेज दें।

विज्ञापन

स्नातक प्रशिक्षु (बीटेक) के लिए रिक्तियां

अनुशासन/शाखा आवश्यक योग्यता रिक्तियां
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीटेक 4
मैकेनिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक 4
कंप्यूटर साइंस कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में बीटेक 5
केमिकल केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक 2
कुल - 15

तकनीशियन प्रशिक्षु (डिप्लोमा) के कितने पद?

अनुशासन/शाखा आवश्यक योग्यता रिक्तियां
सिविल सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 10
कंप्यूटर साइंस कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 5
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 5
मैकेनिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 8
केमिकल केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 1
इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 2
सिनेमैटोग्राफी सिनेमैटोग्राफी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 2
ऑटोमोबाइल ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 2
कुल - 35

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में बीटेक और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना जरूरी है। उम्मीदवार विषयवार योग्यता की जानकारी संबंधित तालिका में देख सकते हैं।

विज्ञापन

अन्य जरूरी शर्तें

  • उम्मीदवार का NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन या गलत एनरोलमेंट नंबर वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उम्मीदवार ने संबंधित कोर्स वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पास किया हो।
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • जरूरी योग्यता रेगुलर माध्यम से पूरी की गई होनी चाहिए।
  • योग्यता पूरी करने के बाद एक साल या उससे अधिक का ट्रेनिंग या काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
  • SC, ST, OBC, दिव्यांग और अन्य पात्र श्रेणियों के लिए नियमानुसार आरक्षण मिलेगा। दस्तावेज सत्यापन के समय संबंधित श्रेणी का प्रमाण पत्र देना होगा।

 

कैसे होगा चयन?

PXE अप्रेंटिस भर्ती 2026 में सबसे पहले आवेदनों की जांच की जाएगी और संबंधित योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को PXE, चांदीपुर में लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। 

चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग लेटर और अन्य जरूरी जानकारी केवल ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी। ईमेल से मिले ऑफर लेटर को डाउनलोड और प्रिंट करने की जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी। गलत या अमान्य ईमेल आईडी के कारण ईमेल नहीं मिलने या स्पैम/बल्क फोल्डर में चले जाने के लिए PXE जिम्मेदार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed