फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Recruitment 2025: PET Dates Announced, Check Exam Schedule and Admit Card Details

यूपी पुलिस कांस्टेबल: फिजिकल टेस्ट की तारीखें जारी, कब से कब तक होगी परीक्षा, बोर्ड ने क्या जरूरी निर्देश दिए?

Thu, 24 Sep 2026 06:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 06:20 PM IST
सार

UP Police Constable Physical: उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 आरक्षी पदों पर भर्ती के अगले चरण की तारीखें घोषित हो गई हैं। अभिलेखों की समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्तूबर से शुरू होगी और 8 अक्तूबर को समाप्त होगी। जिलेवार तिथियां देखें...
 

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2025: PET Dates Announced, Check Exam Schedule and Admit Card Details
UP Police Constable Physical Dates OUT - फोटो : AI Generated

विस्तार

UP Police Constable Physical Dates OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्तूबर 2026 से 7 अक्तूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में पीईटी के लिए 8 अक्तूबर 2026 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भर्ती 32,679 पदों को भरने के लिए की जा रही है। 

विज्ञापन

किन अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया गया है?

  • इस भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई थी।
  • लिखित परीक्षा का परिणाम बोर्ड ने 31 जुलाई 2026 को जारी किया था।
  • लिखित परीक्षा के अंकों का प्रसामान्यीकरण करने के बाद मिनिमम पासिंग मार्क्स हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया था।
  • इन अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) कराया गया।
  • अब इस चरण में सफल और औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कब होगी पीईटी?

पीईटी की निर्धारित तारीखों का विवरण इस प्रकार है:

 

विवरण निर्धारित तारीख
शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 से 7 अक्तूबर 2026
मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में परीक्षा 1 से 8 अक्तूबर 2026
मुरादाबाद, गाजियाबाद और मेरठ के लिए रिजर्व-डे 8 अक्तूबर 2026
अन्य जिलों के लिए रिजर्व-डे 7 अक्तूबर 2026


यानी अधिकांश जिलों में परीक्षा 1 से 7 अक्तूबर के बीच होगी, जबकि मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में परीक्षा 8 अक्तूबर तक चल सकती है।
 

विज्ञापन

औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों का क्या होगा?

  • बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा किसी कारण से औपबंधिक (Provisional) रूप से पूरी हुई है।
  • ऐसे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा भी औपबंधिक रूप से कराई जाएगी।
  • उनका पीईटी परिणाम इस संबंध में बोर्ड की ओर से लिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

पीईटी का प्रवेश पत्र कब जारी होगा?

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तारीख से करीब एक सप्ताह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार वहां पहुंचना होगा।

कितनी किमी की लगानी होगी दौड़?

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।


निर्धारित समय सीमा के अंदर दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। परीक्षा में निर्धारित मानक हासिल नहीं करने वाले उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

समिति की निगरानी में होगी परीक्षा

  • पीईटी का आयोजन बोर्ड द्वारा गठित समिति की निगरानी में कराया जाएगा।
  • समिति में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित एक उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर), पुलिस आयुक्त/एसएसपी/एसपी द्वारा नामित एक पुलिस उपाधीक्षक और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित एक चिकित्साधिकारी शामिल होंगे।
  • आवश्यकता होने पर अनुसूचित जाति, ओबीसी या अन्य श्रेणियों के प्रतिनिधित्व के लिए अतिरिक्त सदस्यों को भी शामिल किया जा सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग और बायोमेट्रिक अनिवार्य

  • परीक्षा में मैनुअल तरीके से समय नहीं नापा जाएगा। दौड़ का समय इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम से रिकॉर्ड किया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था होगी। साथ ही, जरूरत पड़ने पर बैकअप की भी व्यवस्था रहेगी। इससे परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर परीक्षा देने की संभावना कम होगी।
  • परीक्षा के अंत में सफल और असफल उम्मीदवारों की सूची समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ जारी की जाएगी। परिणाम उसी दिन परीक्षा केंद्र के सूचना पट्ट पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed