फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Recruitment 2025: PET Guidelines Issued, Know Running Standards and Important Instructions

यूपी कांस्टेबल फिजिकल: भर्ती बोर्ड ने जारी किए अहम निर्देश, क्या हैं दौड़ के नियम, केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

Thu, 24 Sep 2026 03:56 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Sep 2026 03:56 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा से जुड़े नियम जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने दौड़ के मानक, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा केंद्र से जुड़े निर्देश भी बताए हैं।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2025: PET Guidelines Issued, Know Running Standards and Important Instructions
यूपी पुलिस भर्ती 2025: - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की प्रक्रिया और नियम जारी कर दिए हैं। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में सफल अभ्यर्थियों को PET में शामिल होना होगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी और इसमें सफल होना भर्ती के लिए अनिवार्य है।

विज्ञापन

कितनी किमी की लगानी होगी दौड़?

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के अंदर दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। परीक्षा में निर्धारित मानक हासिल नहीं करने वाले उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

समिति की निगरानी में होगी परीक्षा

  • PET का आयोजन बोर्ड द्वारा गठित समिति की निगरानी में कराया जाएगा।
  • समिति में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित एक उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर), पुलिस आयुक्त/एसएसपी/एसपी द्वारा नामित एक पुलिस उपाधीक्षक और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित एक चिकित्साधिकारी शामिल होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आवश्यकता होने पर अनुसूचित जाति, ओबीसी या अन्य श्रेणियों के प्रतिनिधित्व के लिए अतिरिक्त सदस्यों को भी शामिल किया जा सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग और बायोमेट्रिक अनिवार्य

परीक्षा में मैनुअल तरीके से समय नहीं नापा जाएगा। दौड़ का समय इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम से रिकॉर्ड किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था होगी। साथ ही, जरूरत पड़ने पर बैकअप की भी व्यवस्था रहेगी। इससे परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर परीक्षा देने की संभावना कम होगी। परीक्षा के अंत में सफल और असफल उम्मीदवारों की सूची समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ जारी की जाएगी। परिणाम उसी दिन परीक्षा केंद्र के सूचना पट्ट पर लगा दिया जाएगा।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख और समय की सूचना भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (ई-आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) के साथ उपस्थित होना होगा। एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

अनुपस्थित रहने पर क्या मिलेगा दूसरा मौका?

उम्मीदवारों को तय तारीख और समय पर PET में शामिल होना होगा। अगर कोई उम्मीदवार उस दिन परीक्षा में नहीं पहुंच पाता है, तो उसे उसी दिन संबंधित समिति को लिखित आवेदन देकर कारण बताना होगा। आवेदन उम्मीदवार खुद या अपने प्रतिनिधि के जरिए दे सकता है। डाक, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अगर समिति को कारण सही लगता है, तो वह तय PET की तारीखों या रिजर्व डे के दौरान उम्मीदवार को एक और मौका दे सकती है। अंतिम तारीख या रिजर्व डे के बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। महिला उम्मीदवारों को गर्भावस्था या किसी अन्य कारण से भी इसके बाद अतिरिक्त मौका नहीं मिलेगा।

नशीले पदार्थों के सेवन पर होगी कार्रवाई

PET के दौरान स्टेरॉयड, उत्तेजक या किसी भी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ होगा। जांच में ऐसा पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

वहीं, स्वास्थ्य कारण या किसी अन्य वजह से PET में तय मानक पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा का मौका नहीं मिलेगा। उनकी अपील भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed