फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Growth: सही संवाद की कला सीखें, कर्मचारी बढ़ा रहे अपने करियर की रफ्तार; विशेषज्ञों ने बताए असरदार टिप्स

Fri, 03 Oct 2025 03:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 03 Oct 2025 03:12 PM IST
सार

Effective Communication: सही संवाद की कला न केवल आपके पेशेवर रिश्तों को मजबूत बनाती है, बल्कि करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में भी मदद करती है। विशेषज्ञों ने साझा किए कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिन्हें अपनाकर कर्मचारी अपने करियर में रफ्तार हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Learning the Nuances of Communication, Professionals Boost Their Career Growth; Experts Weigh In
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Workplace Skills: डिजिटलीकरण के दौर में संवाद का तरीका काफी हद तक बदल चुका है। ऐसे में, किसी व्यवसाय या कॉरपोरेट जगत में पेशेवरों को समझदारी से काम करना सीखना चाहिए। 



इसकी शुरुआत होती है सही ढंग से सुनने से। दरअसल, संवाद की सही समझ आपको प्रेरित रखने और उत्पादकता बढ़ाने का सबसे प्रभावी साधन है। चूंकि, सुनने की क्षमता, बोलने की तुलना में कई गुना तेज होती है, इसीलिए सबसे पहले एक अच्छे श्रोता को यह समझना चाहिए कि संवाद के दौरान तुरंत निष्कर्ष पर न पहुंचें। ऐसा करने के कुछ तरीके हैं।

Trending Videos
Learning the Nuances of Communication, Professionals Boost Their Career Growth; Experts Weigh In
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आक्रामक लहजे से बचें

जब पेशेवर तनावमुक्त रहते हैं और सहज माहौल में काम करते हैं, तो उनका प्रदर्शन स्वाभाविक रूप से बेहतर हो जाता है। साथ ही, वे ज्यादा लगन से काम भी करते हैं। बातचीत के दौरान अपने व्यक्तित्व को भी दिखाने का मौका होता है। हालांकि, इसके लिए आंखों का सही संपर्क, शारीरिक भाषा और संतुलित आवाज का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, ताकि बोलचाल में चिड़चिड़ेपन, आक्रामकता या अप्रिय बोली से बचा जा सके। संवाद में हल्का-फुल्का हंसी-मजाक शामिल करना माहौल को सहज बनाता है।

Learning the Nuances of Communication, Professionals Boost Their Career Growth; Experts Weigh In
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

एक महीन रेखा खीचें

बातचीत के दौरान यह समझना बेहद जरूरी है कि किन शब्दों का इस्तेमाल करना है और किनका नहीं, ताकि किसी की भावना को ठेस न पहुंचे। इसके लिए सूझबूझ और सही तकनीक अपनाना आवश्यक है, जिससे लोग न केवल सहज महसूस करें, बल्कि कही गई बात को भी लंबे समय तक याद रखें।

आम तौर पर प्रबंधकों के दो स्वरूप देखे जाते हैं-एक वे, जो उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से लोगों को प्रेरित करते हैं और दूसरे वे, जो डर दिखाकर काम निकलवाते हैं। वास्तविक सफलता उन्हीं प्रबंधकों को मिलती है, जो  संवाद का बुद्धिमत्तापूर्ण प्रयोग करना जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Learning the Nuances of Communication, Professionals Boost Their Career Growth; Experts Weigh In
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

खास शैली अपनाएं

आपकी प्रस्तुति की सबसे बड़ी ताकत आपकी कहानी कहने की शैली होनी चाहिए। इसके लिए अपने कॉरपोरेट अनुभवों से जुड़ी रोचक कहानियां बातचीत में जरूर शामिल करें और श्रोताओं को भी प्रेरित करें कि वे भी अपने अनुभवों को जोड़ें। अपने पेशे को आगे बढ़ाने के लिए पुराने सहकर्मियों और परिचितों से जुड़ाव बनाए रखें।

इससे आपको अलग-अलग लोगों के बीच बोलने और खुद को प्रस्तुत करने के मौके मिलेंगे। साथ ही, अगर लोगों को आपकी प्रस्तुति पसंद आई, तो रोजगार के नए अवसर भी खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Learning the Nuances of Communication, Professionals Boost Their Career Growth; Experts Weigh In
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आत्मीयता और कार्यक्षमता बढ़ाने पर दें जोर

अपने संवाद की शुरुआत ऐसे उदाहरणों से करें, जो आम व्यावसायिक और पेशेवर अनुभवों को दर्शाते हों। सेमिनार और कार्यशालाओं में भाग लेने वालों को कैप्शन वाले कार्टून दिखाकर उनसे कैप्शन बनाने के लिए कहें। इससे बातचीत का माहौल तुरंत ही हल्का और सहज बन जाता है। ऐसे संवाद से संगठन में आत्मीयता बढ़ती है और कार्यक्षमता में भी सुधार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed