फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NHIDCL Jobs: सिविल इंजीनियरिंग के लिए निकलीं ढेरों नौकरियां, GATE स्कोर के आधार पर होगा चयन; देखें वैकेंसी

Sun, 28 Sep 2025 11:54 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 28 Sep 2025 11:54 AM IST
सार

NHIDCL Recruitment 2025: एनएचआईडीसीएल ने सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती की घोषणा की है। उम्मीदवारों का चयन उनके GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
NHIDCL Recruitment 2025 Notification Out for 34 Deputy Manager Posts, check details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

NHIDCL Recruitment 2025 Notification: राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने उप प्रबंधक (तकनीकी) के 34 रिक्त पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 4 अक्तूबर, 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। आयु निर्धारण के लिए, अंतिम तिथि यानी 3 नवंबर, 2025 को आधार माना जाएगा।

NHIDCL Recruitment 2025 Notification Out for 34 Deputy Manager Posts, check details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 34 पदों को भरना है। इनमें सामान्य (UR) के लिए 16, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 4, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 9 और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 3 रिक्तियां शामिल हैं।

NHIDCL Recruitment 2025 Notification Out for 34 Deputy Manager Posts, check details here
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास 2023, 2024 या 2025 में आयोजित GATE (सिविल इंजीनियरिंग) परीक्षा का स्कोर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
NHIDCL Recruitment 2025 Notification Out for 34 Deputy Manager Posts, check details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट

आवेदकों की सामान्य आयु सीमा 34 वर्ष है। सरकारी मानदंडों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट दी जाती है। एससी/एसटी वर्ग के लिए 5 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 3 वर्ष की छूट है। बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए छूट यूआर/ईडब्ल्यूएस में 10 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) में 13 वर्ष, और एससी/एसटी में 15 वर्ष है। इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 5 वर्ष की आयु में छूट प्रदान की जाती है।

विज्ञापन
NHIDCL Recruitment 2025 Notification Out for 34 Deputy Manager Posts, check details here
DSSSB Librarian Selection Process - फोटो : Amar Ujala Graphics

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन उनके सिविल इंजीनियरिंग GATE स्कोर के आधार पर होगा। इसमें 2023, 2024 या 2025 में मिले सर्वोत्तम अंक ही देखे जाएंगे।

अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होंगे, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर जन्मतिथि भी समान हो, तो पहले नाम के अक्षरों के क्रम के हिसाब से चयन किया जाएगा।

देखें आधिकारिक नोटिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed