फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी: 871 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल, सुप्रीम कोर्ट-असम राइफल्स में मौका, कौन भर सकता है फॉर्म?

Tue, 27 Oct 2026 06:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2026 06:58 PM IST
सार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सूचना है। सुप्रीम कोर्ट, असम राइफल्स, मुंबई पोर्ट प्राधिकरण और जीएमसीएच चंडीगढ़ की चार भर्तियों में आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर 2026 है। जानें पदों की संख्या, योग्यता और आवेदन करने का तरीका...
 

विज्ञापन
Last Date Tomorrow: Supreme Court, Assam Rifles, Mumbai Port and GMCH Chandigarh Recruitment 2026
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। 28 अक्तूबर 2026 को चार भर्तियों में आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इनमें सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पद, असम राइफल्स के 354 पद और जीएमसीएच चंडीगढ़ के 242 पद शामिल हैं। मुंबई पोर्ट प्राधिकरण में भी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

Trending Videos
Last Date Tomorrow: Supreme Court, Assam Rifles, Mumbai Port and GMCH Chandigarh Recruitment 2026
Supreme Court JCA Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

1. सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका कल समाप्त हो रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

भर्ती की मुख्य जानकारी

  • संस्था: भारत का सर्वोच्च न्यायालय
  • पद का नाम: जूनियर कोर्ट असिस्टेंट
  • कुल पद: 250
  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की निर्धारित गति
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्तूबर 2026
  • पूरी जानकारी यहां पढ़ें...

इस भर्ती में चयन के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा, टाइपिंग गति परीक्षा, वर्णनात्मक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई योग्यता और चयन प्रक्रिया की जांच कर लेनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर भर्ती संबंधी अधिसूचना और आवेदन लिंक देखें।

Last Date Tomorrow: Supreme Court, Assam Rifles, Mumbai Port and GMCH Chandigarh Recruitment 2026
Assam Rifles Technical and Tradesman Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

2. असम राइफल्स में 354 पदों पर भर्ती, कल तक करें आवेदन

असम राइफल्स की तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के तहत 354 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 28 अक्तूबर है। इस भर्ती में अलग-अलग तकनीकी ट्रेड के पद शामिल हैं।

भर्ती की मुख्य जानकारी

  • संस्था: असम राइफल्स
  • भर्ती का नाम: तकनीकी एवं ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026
  • कुल पद: 354
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्तूबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • संभावित भर्ती रैली: 23 नवंबर 2026 से
  • पूरी जानकारी यहां पढ़ें...

इस भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों को दसवीं, बारहवीं, आईटीआई या डिप्लोमा जैसी निर्धारित योग्यताओं में से संबंधित पद के लिए जरूरी योग्यता पूरी करनी होगी। आयु सीमा और शारीरिक मानक भी पद के अनुसार जरूर चेक करें। उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Last Date Tomorrow: Supreme Court, Assam Rifles, Mumbai Port and GMCH Chandigarh Recruitment 2026
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

3. मुंबई पोर्ट प्राधिकरण में कार्यकारी अभियंता समेत 25 पदों पर भर्ती

मुंबई पोर्ट प्राधिकरण ने विभिन्न श्रेणियों के 25 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इसमें सहायक कार्यकारी अभियंता, कार्यकारी अभियंता और अन्य पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर 2026 है।

भर्ती की मुख्य जानकारी

  • संस्था: मुंबई पोर्ट प्राधिकरण
  • कुल पद: 25
  • प्रमुख पद: सहायक कार्यकारी अभियंता, कार्यकारी अभियंता, उप सामग्री प्रबंधक, लेखा अधिकारी और अन्य पद
  • आयु सीमा: सामान्य रूप से 18 से 30 वर्ष
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्तूबर 2026

इस भर्ती में कार्यकारी अभियंता (सिविल) के 13 और सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) के 5 पद शामिल हैं। अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु संबंधी शर्तें अवश्य पढ़ें। उम्मीदवार मुंबई पोर्ट प्राधिकरण की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट mumbaiport.gov.in पर जाकर भर्ती विज्ञापन और आवेदन लिंक देख सकते हैं।

विज्ञापन
Last Date Tomorrow: Supreme Court, Assam Rifles, Mumbai Port and GMCH Chandigarh Recruitment 2026
GMCH Chandigarh Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

4. जीएमसीएच चंडीगढ़ में 242 पदों पर भर्ती, शाम 4 बजे तक मौका

चंडीगढ़ स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ने विभिन्न चिकित्सा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 242 पद भरे जाने हैं। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर 2026 है। आवेदन की अंतिम समय-सीमा शाम 4 बजे निर्धारित है।

भर्ती की मुख्य जानकारी

  • संस्था: सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, चंडीगढ़
  • कुल पद: 242
  • प्रमुख पद: वरिष्ठ रेजिडेंट, कनिष्ठ रेजिडेंट, चिकित्सा अधिकारी, प्रदर्शनकर्ता और अन्य चिकित्सा पद
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्तूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम समय-सीमा: शाम 4 बजे
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • पूरी जानकारी यहां पढ़ें...

इन पदों के लिए चिकित्सा और संबंधित विषयों की अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों की जांच करनी चाहिए। चूंकि आवेदन की समय-सीमा शाम 4 बजे है, इसलिए अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द आवेदन करना बेहतर होगा। उम्मीदवार जीएमसीएच चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट gmch.gov.in पर जाकर ‘रिक्तियां’ अनुभाग में भर्ती संबंधी जानकारी और आवेदन लिंक देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed