फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Geo-Scientist Exam 2027 Schedule Out: Prelims on January 10 for 127 Vacancies

यूपीएससी: संयुक्त भू-वैज्ञानिक 2027 की प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी को, 127 पदों पर होगी भर्ती; देखें शेड्यूल

Tue, 27 Oct 2026 03:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2026 03:31 PM IST
सार

यूपीएससी ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी किया है। प्रीलिम्स परीक्षा 10 जनवरी 2027 और मेंस 19-20 जून 2027 को होगी। भर्ती में GSI और CGWB के 127 संभावित पद शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC Geo-Scientist Exam 2027 Schedule Out: Prelims on January 10 for 127 Vacancies
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 (Combined Geo-Scientist Examination 2027) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) के विभिन्न पदों पर कुल 127 संभावित रिक्तियां भरी जानी हैं।

विज्ञापन


प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को निर्धारित है। उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती से संबंधित आधिकारिक जानकारी यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC Geo-Scientist Exam 2027: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परीक्षा का नाम Combined Geo-Scientist Examination 2027
कुल रिक्तियां 127 संभावित पद
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 2 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027
मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in

 

प्रीलिम्स परीक्षा का पूरा शेड्यूल

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, दोनों पेपर अलग-अलग पालियों में आयोजित किए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
पाली समय पेपर
पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक पेपर-I: सामान्य अध्ययन
दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक पेपर-II: संबंधित विषय


पहला पेपर सभी स्ट्रीम के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन पर आधारित होगा, जबकि दूसरे पेपर में उम्मीदवार की चुनी हुई स्ट्रीम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को अंतिम निर्देशों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed