फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laid Off 2023: पांच महीने में दो लाख लोगों ने गंवाईं नौकरियां, रिपोर्ट में दावा- अभी जारी रहेगा छंटनी का दौर

Sun, 21 May 2023 06:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 06:59 PM IST
सार

Laid Off 2022-23: यह सिलसिला यहीं रूकने वाला नहीं हैं, क्योंकि मेटा, बीटी, वोडाफोन और कई अन्य कंपनियों ने आने वाले महीनों में और कर्मचारियों की छुट्टी की योजनाओं यानी छंटनी का एलान किया है। 

विज्ञापन
Laid Off 2022-23 From big tech firms to startups, 2 lakh employees lose jobs in Five Months
Laid Off 2022-23 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Laid Off 2022-23: तकनीकी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए यह साल यानी 2023 बीते साल 2022 से भी बुरा है। कह सकते हैं कि वर्ष 2023 तकनीकी कर्मचारियों के लिए सबसे खराब रहा और अधिक रह सकता है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर बिग टेक फर्मों से लेकर स्टार्टअप्स तक ने बीते पांच महीने में लगभग दो लाख तकनीकी कर्मचारियों को बर्खास्त कर बाहर का रास्ता दिखाया है। 

Laid Off 2022-23 From big tech firms to startups, 2 lakh employees lose jobs in Five Months
laying off - फोटो : iStock

यह सिलसिला यहीं रूकने वाला नहीं हैं, क्योंकि मेटा, बीटी, वोडाफोन और कई अन्य कंपनियों ने आने वाले महीनों में और कर्मचारियों की छुट्टी की योजनाओं यानी छंटनी का एलान किया है। ले-ऑफ ट्रैकिंग साइट Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक यानी जनवरी से मई तक पांच महीनों में 695 टेक कंपनियों ने करीब 1.98 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। 

 

Laid Off 2022-23 From big tech firms to startups, 2 lakh employees lose jobs in Five Months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

Laid Off 2022-23: 3.60 लाख ने गंवाईं नौकरियां

इसकी तुलना अगर बीते साल यानी 2022 से करें तो जनवरी से दिसंबर 2022 तक 12 महीनों में 1,046 टेक कंपनियों ने छंटनी की थी और कुल 1.61 लाख से अधिक कर्मचारियों को नौकिरियों से निकाला था। इस साल अकेले जनवरी में, वैश्विक स्तर पर करीब एक लाख तकनीकी कर्मचारियों ने नौकरी खोई, जिनमें Amazon, Microsoft, Google, Salesforce और अन्य जैसी कंपनियों के कर्मचारी सर्वाधिक थे। कुल मिलाकर, लगभग 3.60 लाख तकनीकी कर्मचारी अब जनवरी 2022 में और इस साल मई 2023 तक अपनी नौकरी खो चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laid Off 2022-23 From big tech firms to startups, 2 lakh employees lose jobs in Five Months
Laid Off - फोटो : iStock

Laid Off 2023: छह हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी मेटा

बड़ी टेक कंपनियां कर्मचारियों की बर्खास्तगी के कदम के पीछे विभिन्न कारणों ओवर-हायरिंग, अनसरटेन ग्लोबल मैक्रोइकॉनॉमिक सिचुएशन, पोस्ट कोविड-19 सिनोरियो और बहुत कुछ कारण बताए जाते ह। मेटा (पूर्व में फेसबुक) कथित तौर पर अगले सप्ताह नौकरी में कटौती के अपने तीसरे दौर में अधिक कर्मचारियों की छंटनी शुरू करने जा रहा है। जबकि सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है, उम्मीद है कि कंपनी इस दौर में लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

 

विज्ञापन
Laid Off 2022-23 From big tech firms to startups, 2 lakh employees lose jobs in Five Months
Laid Off 2023 - फोटो : Social Media

Laid Off 2023: अमेजन, पीएक्सटी और जेप में भी छंटनी के आसार

अमेजन इंडिया ने इस महीने अपने क्लाउड डिवीजन AWS के साथ-साथ पीपुल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (PXT) या HR और सपोर्ट वर्टिकल से लगभग 400-500 कर्मचारियों को निकाल दिया। फिनटेक यूनिकॉर्न Zepz 420 कर्मचारियों, यानीं अपने कार्यबल के 26 प्रतिशत की छंटनी करने वाली है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed