Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs 2026 Last Date Today for RRB NTPC ISRO URSC and IREL Recruitment

सरकारी नौकरी: रेलवे, इसरो और आईआरईएल में 1,800+ पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख आज, ऐसे करें अप्लाई

Fri, 13 Nov 2026 08:24 AM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2026 08:24 AM IST
सार

  • सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका है। रेलवे की एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती, इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर और आईआरईएल की ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के फॉर्म 13 नवंबर 2026 को बंद हो जाएंगे।
  • इन तीनों भर्तियों में कुल 1800+ पदों पर आज ही करें आवेदन। 
  • जबकि,आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर रात 11:59 बजे और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर है।

विज्ञापन
Government Jobs 2026 Last Date Today for RRB NTPC ISRO URSC and IREL Recruitment
Government Jobs 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज यानी 13 नवंबर 2026 अहम तारीख है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर और आईआरईएल इंडिया लिमिटेड की तीन भर्तियों में ऑनलाइन आवेदन का आज आखिरी दिन है। इन भर्तियों में 12वीं पास, आईटीआई और 10वीं पास योग्यता वाले उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिल रहा है। हालांकि, हर भर्ती की योग्यता और पदों की शर्तें अलग हैं। इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक विज्ञापन जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन

रेलवे में कितने पदों पर भर्ती है?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत कुल 1,688 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 और ट्रेन क्लर्क के 188 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया है। आवेदन आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर करना होगा।
विज्ञापन

इसरो में किन पदों पर मौका है?

इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर ने तकनीशियन-बी और अलग-अलग वाहन चालक पदों पर कुल 61 रिक्तियां निकाली हैं। इनमें तकनीशियन-बी के 46, हल्के वाहन चालक-ए के 3, भारी वाहन चालक-ए के 10 और स्टाफ कार चालक-ए के 2 पद हैं। तकनीशियन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या मान्य प्रमाणपत्र के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। चालक पदों के लिए भी 10वीं पास होने के साथ संबंधित वाहन चलाने का लाइसेंस और तय अनुभव मांगा गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर है। फॉर्म इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरईएल में कितनी वैकेंसी हैं?

आईआरईएल इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड्समैन ट्रेनी के 131 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें फिटर के 93, इलेक्ट्रीशियन के 12, इंस्ट्रूमेंटेशन के 6 और अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट के 20 पद शामिल हैं। फिटर, इलेक्ट्रीशियन और इंस्ट्रूमेंटेशन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एनएसी की योग्यता मांगी गई है। इन पदों के लिए दो साल का संबंधित काम का अनुभव भी जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 शाम 6 बजे है। इच्छुक उम्मीदवार आईआरईएल की आधिकारिक वेबसाइट irel.co.in के करियर पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन भर्तियों के लिए ऐसे करें आवेदन

रेलवे, इसरो और आईआरईएल की भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीकों से संबंधित वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
1. सबसे पहले संबंधित भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
2. वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती या करियर से जुड़े विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपनी पसंद की भर्ती का विज्ञापन खोलें और उसमें दी गई योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की शर्तें पढ़ें।
4. आवेदन करने के लिए दिए गए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले अपना पंजीकरण करें।
5. पंजीकरण के बाद मोबाइल नंबर, ईमेल या लॉगिन जानकारी की मदद से आवेदन फॉर्म खोलें।
6. फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारियां भरें।
7. अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र तय प्रारूप में अपलोड करें।
8. जहां आवेदन शुल्क लागू हो, वहां ऑनलाइन भुगतान करें।
9. फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियां जांचने के बाद उसे सबमिट कर दें।
10. आवेदन पूरा होने पर उसकी रसीद और फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed