Hindi News
›
Photo Gallery
›
Jobs
›
Indian Army NCC cadets Sena Bharti started recruiting by SSC special entry scheme
{"_id":"600e72d98ebc3e568250b759","slug":"indian-army-ncc-cadets-sena-bharti-started-recruiting-by-ssc-special-entry-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NCC Cadets के लिए सेना में स्पेशल एंट्री पाने का मौका, सिर्फ तीन दिन शेष","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
NCC Cadets के लिए सेना में स्पेशल एंट्री पाने का मौका, सिर्फ तीन दिन शेष
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सेना भर्ती एनसीसी कैडेट्स स्पेशल एंट्री
- फोटो : Indian Army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Sena Bharti 2021: इंडियन आर्मी से जुड़कर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने विशेष भर्ती योजना के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर एनसीसी कैडेट्स के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं। बता दें कि स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान नेशनल कैडेट कोर यानी एनसीसी में स्वैच्छिक सेवाएं देने वाले युवाओं को सेना के सभी अंगों में स्पेशल एंट्री का मौका मिलता है।
2 of 4
सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
- फोटो : Indian Army
भारतीय थल सेना के भर्ती विभाग की ओर से अप्रैल 2021 में शुरू हो रहे 49वें प्रशिक्षण बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत 55 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। इनमें से 50 पद युवकों के लिए हैं जबकि 05 पद युवतियों के लिए आरक्षित हैं। युवकों के लिए 50 पद में 45 सामान्य आवेदकों के लिए और 04 पद किसी युद्ध के दौरान घायल हुए सैनिकों के बच्चों के लिए हैं तो वहीं युवतियों के 05 पद में से एक पद किसी युद्ध के दौरान घायल हुए सैनिकों की बेटियों के लिए हैं।
3 of 4
भारतीय सेना की एनसीसी कैडेट्स की विशेष भर्ती योजना
- फोटो : INDIAN ARMY
सेना में एनसीसी के माध्यम जुड़ने के लिए उम्मीदवारों के पास एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम की पात्रता होना आवश्यक है। आवेदकों के पास एनसीसी का सी सर्टिफिकेट कम से कम बी ग्रेड में उत्तीर्ण किया होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। वहीं, आवेदकों की उम्र 01 जनवरी, 2021 को 19 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय सेना की एनसीसी कैडेट्स की विशेष भर्ती योजना
- फोटो : INDIAN ARMY
आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2021 है। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी यानी ओटीए, चेन्नई में 49 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण लेना होगा। आवेदन संबंधी अन्य शर्तें और वेतनमान एवं रैंक संबंधी विस्तृत जानकारी इस लिंक पर पढ़ी जा सकती हैं। INDIAN ARMY NCC SPECIAL ENTRY SCHEME
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।