मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है। यहां आठवीं और दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित हो रही है। ऐसे में सेना में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी 5 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए अपना आवेदन जरूर कर लें।
मध्य प्रदेश: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का मौका, मार्च में होगी भर्ती रैली
20 से 30 मार्च तक होगी भर्ती रैली
सेना भर्ती रैली मध्य प्रदेश के देवास में होगी। यहा कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 20 मार्च से 30 मार्च के बीच भर्ती रैली का आयोजन होगा। इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, अगर मालवा, अलीराजपुर, बरवानी, बुरहानपुर, खांडवा, खरगौन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर के युवा इस भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-RBI Recruitment 2021: सुरक्षा गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती शुरू, इन 18 राज्यों में मिलेगी सरकारी नौकरी
ये भर्ती रैली सिपाही जीडी, सिपाही जीडी (एसटी उम्मीदवार), सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही ट्रेड्समैन आदि पदों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी शामि हो सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।
इसे भी पढ़ें-WB Police Recruitment 2021: पुलिस कांस्टेबल व एसआई के 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन
अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में रैली को लेकर दिशा-निर्देश और अहम जानकारी दर्ज होगी। सेना भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड, ऑरिजनल जाति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और फोटोकॉपी आदि दस्तावेज ले जाना न भूलें। डोमिसाइल सर्टिफिकेट भी अनिवार्य तौर पर अपने साथ ले जाएं। अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा के जरिए होगा। ध्यान रहे कि लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।