{"_id":"5aab650a4f1c1ba3238b5650","slug":"indian-army-bharti-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आर्मी में भर्ती होने की चाह है तो चले आइए, यहां मिलेगा सुनहरा मौका","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
इंडियन आर्मी में भर्ती होने की चाह है तो चले आइए, यहां मिलेगा सुनहरा मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
इंडियन आर्मी में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवाओं की लिए अच्छी खबर है। जल्दी उन्हें आर्मी में भर्ती होने का मौका मिलेगा।
Trending Videos
indian army
वीसी गब्बर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया में गढ़वाल के युवाओं के लिए तीन अप्रैल से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। कर्नल आरएस चट्ठा ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में स्थानीय अधिकारियों को सहयोग के निर्देश दिए गए हैं।
indian army recruitment
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल को उत्तरकाशी, चार को टिहरी, पांच को पौड़ी, छह को रुद्रप्रयाग, सात को चमोली, आठ को हरिद्वार, नौ को देहरादून जिले के युवाओं को भर्ती रैली में शामिल किया जाएगा, जबकि 10 से 14 अप्रैल तक चयनित युवाओं का मेडिकल व शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने ऊर्जा निगम को भर्ती क्षेत्र में चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भर्ती के लिए हजारों युवाओं की भीड़ कोटद्वार में उमड़ने की संभावना है, जिसके लिए होटल, रेस्टोरेंट, वाहन व्यवस्थाओं में ओवर रेटिंग पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय सेना
एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि रैली के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जाएगी। सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शुक्रवार को कौड़िया कैंप और आसपास के क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे।