Sarkari Naukri, Government Jobs: इस सप्ताह कई सरकारी विभागों में भर्तियां चल रही हैं। अगर आप स्नातक हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां बताई सात भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें एसबीआई (SBI), यूपीपीएससी (UPPSC), भारतीय डाक (IPPB) और कोस्ट गार्ड (ICG) सहित कई विभागों/निकायों की भर्तियां शामिल हैं।
Weekly Jobs Bulletin: स्नातकों के लिए सप्ताह की सात बड़ी भर्तियां, अपनी पसंद की सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन
Sarkari Naukri, Government Jobs: एसबीआई (SBI), यूपीपीएससी (UPPSC), भारतीय डाक (IPPB) और कोस्ट गार्ड (ICG) सहित कई विभागों में सरकारी नौकरियों की भर्तियां चल रही हैं। यहां ऐसी सात भर्तियां बताई गई हैं, जो स्नातकों के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे सभी भर्तियों की सूची देख सकते हैं।
SBI JA Vacancy 2024: एसबीआई में 608 पदों पर भर्ती
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए एसबीआई एक शानदार अवसर लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के 13,735 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन 7 जनवरी 2025 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करना होगा। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक जिनकी आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच है, वे पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
यह भी पढ़ें: एसबीआई में क्लर्क के 13735 पदों पर बंपर भर्ती! 17 दिसंबर से आवेदन शुरू; पढ़ें विवरण
IPPB Recruitment: इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 68 पदों पर भर्ती
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन के दौरान 700 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
यह भी पढ़ें: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, 21 दिसंबर से करें आवेदन
UPPSC AE Recruitment 2024: यूपीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (सामान्य/विशेष भर्ती) परीक्षा के माध्यम से सहायक अभियंता के 604 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2025 है। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 177500 रुपये (वेतन स्तर 10) तक मासिक वेतन दिया जाएगा। पहली बार इस परीक्षा इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
यह भी पढ़ें: सहायक अभियंता के 600+ पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग में स्नातक वालों के लिए मौका; होगी प्रारंभिक परीक्षा
ESIC Recruitment: ईसआईसी में चिकित्सा अधिकारी के 608 पदों पर भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 608 बीमा चिकित्सा अधिकारी ग्रेड- II पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और 31 जनवरी, 2025 तक जारी रहेगी। एमबीबीएस की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान लेवल-10 के अनुसार (56,100 रुपये - 1,77,500 रुपये) है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
यह भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 की भर्ती, 600+ पदों पर होगा चयन