फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC Prelims 2025: परीक्षा में बचे हैं सिर्फ चार दिन, जानें कैसे बनाएं आखिरी तैयारी को सबसे असरदार

Wed, 21 May 2025 11:50 AM IST
शाहीन परवीन सौरभ कुमार राहुल, सिविल सेवा एक्सपर्ट
सौरभ कुमार राहुल, सिविल सेवा एक्सपर्ट Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 21 May 2025 11:50 AM IST
सार

UPSC Prelims Exam 2025: यूपीएससी  सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 अब बस कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह समय रणनीतिक और स्मार्ट रिवीजन का है। यहां हम बता रहे हैं कुछ जरूरी टिप्स, जो आखिरी चार दिनों में आपकी तैयारी को मजबूती देंगे।

विज्ञापन
UPSC Prelims 2025: Just Four Days Left, Smart Strategies to Maximize Your Final Preparation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

UPSC Prelims Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 25 मई, 2025 को आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सीसैट का पेपर होता है। बता दें, पेपर-I की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और पेपर-II की परीक्षा 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।



यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो अब आपके पास रिवीजन करने के लिए महज चार दिनों का समय ही बचा है। यह चार दिन आपके लिए बेहद ही किमती है। इसलिए यदि आप भी इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो परीक्षा केंद्र में जाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

UPSC Prelims 2025: Just Four Days Left, Smart Strategies to Maximize Your Final Preparation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बचे हुए दिनों के लिए सुझाव

अंतिम दिनों में पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों का एक बार फिर से जितना हो सके रिवीजन कर लें। इससे आपको परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की प्रवृत्ति को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही करंट अफेअर्स की तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए कम से कम छह महीनों के महत्वपूर्ण खबरों को मोटे तौर पर दोहरा लें और अंतिम तीन महीनों में लगातार खबरों में रहने वाले समाचारों को अच्छी तरह से पढ़ लें।

UPSC Prelims 2025: Just Four Days Left, Smart Strategies to Maximize Your Final Preparation
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

एक दिन पहले करें ये काम

परीक्षा वाले दिन आप कुछ भूल न जाएं, इसलिए पहले से ही आवश्यक दस्तावेज और सामग्री को तैयार रखें। प्रवेश-पत्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा, परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर इसकी पुष्टि कर लें। साथ ही फोटो पहचान पत्र व वही आईडी लाएं, जिसका विवरण आपके प्रवेश-पत्र में है। ओएमआर शीट भरने के लिए केवल काले बॉल प्वाइंट पेन की अनुमति है। कोशिश करें की पेन मोटी लिखाई वाली हो, जिससे ओएमआर शीट भरते समय पेपर फटने की संभावना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Prelims 2025: Just Four Days Left, Smart Strategies to Maximize Your Final Preparation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्री पिक

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान

परीक्षा में सफल होने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी होता है। इसलिए परीक्षा में जाने से पहले हल्का और पोषणयुक्त भोजन करें। परीक्षा से एक दिन पहले देर रात तक पढ़ाई न करें और पर्याप्त नींद लें। हालांकि परीक्षा वाले दिन चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन ज्यादा तनाव न लें और तनाव को कम करने के लिए योग या ध्यान से मन को शांत करें।

विज्ञापन
UPSC Prelims 2025: Just Four Days Left, Smart Strategies to Maximize Your Final Preparation
Exam - फोटो : Adobe Stock

परीक्षा के दिन की रणनीति

परीक्षा वाले दिन सकारात्मक सोचें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। साथ ही समय प्रबंधन का भी खास ख्याल रखें। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। इसलिए पहले उन प्रश्नों को हल करें, जिनमें आप पूरी तरह से आश्वत हैं। परीक्षा में अनुमान लगाने से बचें। अंतिम 10 मिनट में अपने उत्तर पत्र की जांच करें और सुनिश्चित करें कि ओएमआर शीट मे आपने सभी प्रश्नों के उत्तर को ठीक से भरा है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed