फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेडिकल ऑफिसर के 1000 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 16 May 2018 08:51 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2018 for 1000 Homeopathic and Ayurvedic Medical Officer posts

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के तकरीबन एक हजार पदों पर सीधी भर्ती शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा तकरीबन 100 अन्य पदों पर भी सीधी भर्ती होगी। इसके लिए 18 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग ने मंगलवार को सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी


कर दिया। यूपीपीएससी की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है।

UPPSC Recruitment 2018 for 1000 Homeopathic and Ayurvedic Medical Officer posts

अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जुलाई 2018 से की जाएगी। विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर http://uppsc.up.nic.in पर 18 मई को जारी किया जाएगा। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा के तहत आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी और होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के तकरीबन एक हजार पदों पर सीधी भर्ती होनी है। इसके अलावा 100 अन्य पद भी सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 

UPPSC Recruitment 2018 for 1000 Homeopathic and Ayurvedic Medical Officer posts

इनमें गृह विभाग के तहत सहायक रेडियो अधिकारी, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला के तहत निदेशक, संस्कृति विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के तहत सहायक निदेशक
(सामान्य/निष्पादन कला) एवं सहायक निदेशक विधि, राज्य पुरातत्व विभाग के तहत सहायक पुरातत्व अधिकारी, संस्कृति के तहत सहायक निदेशक (कलात्मक वस्तुएं) एवं
सग्रहालयाध्यक्ष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के तहत औषधि निरीक्षक, चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) के तहत आचार्य (एलोपैथी) (विभिन्न विशिष्टता), रेशम
विकास विभाग के तहत सहायक निदेशक (रेशम उत्पादन), व्यावसायिक शिक्षा के तहत प्राविधिक अधिकारी/प्रधानचार्य (श्रेणी-2)/उप प्रधानाचार्य, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं के तहत चिकित्साधिकारी (एलोपैथ), चिकित्सा शिक्षा यूनानी विभाग के तहत प्रवक्ता (विभिन्न विशिष्टता) खेल निदेशालय के तहत सहायक प्रशिक्षक (विभिन्न विशिष्टता) एवं क्रीड़ाधिकारी (विभिन्न विशिष्टता) के पद शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2018 for 1000 Homeopathic and Ayurvedic Medical Officer posts
Medical officer

आचार्य उपाधि वाले भी देंगे इंटरव्यू
संस्कृत विश्वविद्यालयों से आचार्य उपाधि वाले अभ्यर्थियों को अशासकीय कॉलेजों में संस्कृत विषय के लिए चल रही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सोमवार को हुई बैठक में ऐसे अभ्यर्थियों को एमए संस्कृत विषय के समकक्ष मानते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अर्ह माने जाने का निर्णय लिया। इससे पूर्व आयोग ने नियम लागू किया था कि संस्कृत विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए संस्कृत में एमए अनिवार्य है जबकि बहुत से अभ्यर्थियों ने संस्कृत में एमए की जगह संस्कृत विश्वविद्यालयों से आचार्य की उपाधि ले रखी थी। अब इन्हें इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ईमेल आईडी पर सूचना प्रेषित की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed