फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरियां : 10 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका आज

Mon, 31 May 2021 03:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 31 May 2021 03:50 PM IST
सार

best jobs during covid pandemic : आइए जानते हैं ऐसी 10,500 से अधिक नौकरियों के बारे में जहां आप लॉकडाउन के दौरान ही आवेदन कर सकते हैं।  तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे की स्लाइड पढ़िए और अपने मनपसंद भर्ती चुनकर उसमें उपलब्ध रिक्त पदों पर आवेदन कर दीजिए। 

विज्ञापन
best jobs during covid pandemic apply here for more than 10500 vacancies
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हम यहां ऐसी पांच भर्तियों के बारे में बता रहे हैं, जहां 10,500 से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका मिल रहा है। दुनियाभर में कोरोना महामारी के आने के साथ ही लाखों लोगों की नौकरियां छूट गई हैं। इस महामारी की वजह से लाखों लोगों को असामयिक मौत का शिकार होना पड़ा है। लॉकडाउन में सालभर से भर्ती प्रक्रिया अटकी होने के कारण कई बड़े संस्थानों, विभागों और सरकारी उपक्रमों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में कई संस्थानों ने ऑनलाइन परीक्षा के द्वारा भर्तियां शुरू की हैं। बेरोजगारों के लिए यह नौकरियां उनकी जिंदगी बदल सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी 10,500 से अधिक नौकरियों के बारे में जहां आप लॉकडाउन के दौरान ही आवेदन कर सकते हैं।  तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे की स्लाइड पढ़िए और अपने मनपसंद भर्ती चुनकर उसमें उपलब्ध रिक्त पदों पर आवेदन कर दीजिए। 

best jobs during covid pandemic apply here for more than 10500 vacancies
एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल (EMRS) नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

Sarkari Job 2021 : एकलव्य विद्यालयों के 3479 पदों पर कर सकते हैं आवेदन
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल आदि के 3479  पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किंतु वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब 31 मई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 
 

best jobs during covid pandemic apply here for more than 10500 vacancies
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

Govt Jobs: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 2850 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 2850 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, 2021 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
best jobs during covid pandemic apply here for more than 10500 vacancies
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

सरकारी भर्ती : आठवीं और दसवीं पास को यहां सीधे मिल रही हैं नौकरियां 
महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है। महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 223 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर 31 मई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
best jobs during covid pandemic apply here for more than 10500 vacancies
sarkari naukri 2021 - फोटो : अमर उजाला

नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीकल असिस्टेंट के 700 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीकल असिस्टेंट, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक नर्सिंग ऑफिसर (स्टाफ नर्स ग्रेड- II) के 300, जूनियररेजिडेंट के 200, टेक्नीकल असिस्टेंट के 100 और सीनियर रेजिडेंट के 100 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स ऋषिकेश के पते पर 31 मई 2021 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed