फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 : उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा में भर्ती शुरू, वकीलों को मिलेगा मौका

Tue, 16 Feb 2021 01:22 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 16 Feb 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
UP HJS Recruitment Allahabad High court invites application for district judges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप भी वकालत पेशे से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं या जज बनने का ख्वाब देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। वकीलों के लिए उत्तर प्रदेश में जज बनने का सुनहरा मौका आया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगे गए आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। 

UP HJS Recruitment Allahabad High court invites application for district judges
allahabad high court - फोटो : social media

उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस (यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 98 पदों में से 45 पद अनारक्षित हैं। जबकि 23 पद ओबीसी, 18 एससी, 01 एसटी के लिए आरक्षित हैं। शेष 11 पद 2009 की भर्ती के हैं, जिन्हें संबंधित मामले में शीर्ष अदालत के आदेश के तहत भरा जाना है। इनमें 07 पद एससी और 04 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

UP HJS Recruitment Allahabad High court invites application for district judges
Allahabad High Court

ये हैं शर्तें 
आवेदकों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2021 को 35 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में एलएलबी के साथ ही नियमित वकील के तौर पर कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
UP HJS Recruitment Allahabad High court invites application for district judges
इलाहाबाद हाईकोर्ट

ऐसे करें आवेदन  
पात्र उम्मीदवार www.allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2021 से शुरू हो गए हैं। आवेदन विंडो 19 फरवरी, 2021 तक खुली रहेगी। फीस भुगतान 19 फरवरी तक कर सकेंगे। जबकि आवेदन की मूल प्रति भेजने की अंतिम तारीख 27 फरवरी तय की गई है। वहीं, मार्च में प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और प्रीलिम्स एग्जाम पांच अप्रैल, 2021 को रखा गया है। 


यह भी पढ़ें : सरकारी भर्ती 2021: दिल्ली जिला न्यायालय में 417 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं? एम्यूजमेंट पार्क में शोर मचाने पर हो सकती है जेल

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 : ये हैं चिकित्सा विभाग की वे पांच बड़ी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों में सैलरी

यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed