फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 : ये हैं चिकित्सा विभाग की वे पांच बड़ी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों में सैलरी

Sat, 06 Feb 2021 10:41 AM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sat, 06 Feb 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
highest paid medical health sector jobs senior resident vacancy in various government hospitals
स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र - फोटो : pixabay

सरकारी नौकरी पाने की चाहत किसकी नहीं है। बस देर है तो सिर्फ एक मौका मिलने की। अगर वह नौकरी भी चिकित्सा विभाग की हों और वेतन भी लाखों में मिलना हो तो फिर इससे बेहतर और क्या होगा। यदि आप एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस इत्यादि कर चुके हैं और ने के बाद सरकारी अस्पतालों में नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। यह अवसर आपके लिए ही है। केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबंधित सरकारी अस्पतालों मे चिकित्सा अधिकारी और रेजीडेंट डॉक्टर के पदों पर भर्तियां शुरू हुई हैं तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे की स्लाइड पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरी के लिए आज ही आवेदन करें... 

highest paid medical health sector jobs senior resident vacancy in various government hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में सीनियर रेजीडेंट की भर्ती 
राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक डॉ राम मनोहर लोहिया यानी आरएमएल अस्पताल में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के खाली पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यह भर्ती 127 पदों के लिए की जा रही है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास एमसीआई यानी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री के साथ अन्य निर्धारित पात्रताओं का होना जरूरी है। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के पद के लिए संभावित वेतनमान दो लाख रुपए प्रतिमाह तक है। आवेदन संबंधित पूरी जानकारी के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल की वेबसाइट पर विजिट करें। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2021 है। 

highest paid medical health sector jobs senior resident vacancy in various government hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

एमएआईडीएस में सीनियर रेजीडेंट डेंटल के पदों पर भर्ती
दिल्ली सरकार के मौलाना आजाद दंत विज्ञान संस्थान (एमएआईडीएस), नई दिल्ली में रेजीडेंसी स्कीम के अंतर्गत विभिन्न दंत विशेषताओं में सीनियर रेजीडेंट डेंटल के पदों पर भर्ती शुरू हुई है। ये रिक्तियां ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री, ऑर्थोडोंटिक्स, पीडोडोंटिक्स, पेरियोडोंटिक्स, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री, ओरल पैथोलॉजी, डेंटल मैटिरियल एवं फॉरेंसिक ओडोंटोलॉजी आदि स्पेशलाइजेशन में हैं। योग्यता मापदंड, पदों के विवरण, चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार की तिथि संबंधी जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी, 2021 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
highest paid medical health sector jobs senior resident vacancy in various government hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

ईएसआईसी में कई पदों पर रिक्तियां 
ईएसआईसी यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में कई रिक्त पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यहां पार्ट टाइम एवं फुल टाइम दोनों तरह की रिक्तियां हैं। ईएसआईसी अस्पताल, सोलन में सीनियर रेजीडेंट एवं फुल व पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट (सर्जरी, मेडिसिन, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट इत्यादि ) की आवश्यकता है। यह भर्ती 14 पदों के लिए की जा रही है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री के साथ निर्धारित विषयों से परास्नातक /डिप्लोमा के अतिरिक्त अन्य पात्रताएं होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 फरवरी, 2021 है। आवेदन संबंधित पूरी जानकारी के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वैकेंसी न भरे जाने की स्थिति में 12 मार्च, 12 अप्रैल, 12 मई और 12 जून को सीधे साक्षात्कार होंगे। 

विज्ञापन
highest paid medical health sector jobs senior resident vacancy in various government hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में सीनियर रेजीडेंट की भर्ती 
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल, नई दिल्ली में सीनियर रेजीडेंट की भर्ती निकली है। ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में सीनियर रेजीडेंट (नियमित) एवं जीडीएनओ के पद पर भर्तियों का अवसर है। भर्तियों के लिए दिनांक 08 और 09 फरवरी, 2021 को अधिष्ठाता कार्यालय, 5वां तल, शैक्षिक खंड, एमएस कार्यालय भवन, ईएसआई पीजीआईएमएसआर, नई दिल्ली में साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए ईएसआईसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed