फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: इन 3 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन में बचा है बस एक दिन, जल्द करें

Tue, 16 Feb 2021 10:39 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 16 Feb 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
NHM MP Recruitment 2021 3570 Vacancies for Community Health Officers Posts Apply soon
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अगर आप सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के पदों की नौकरियां खोज रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स पदों की बंपर रिक्तियां निकाली हैं, जिनके लिए आवेदन में बस एक दिन बचा है। ऐसे में अगर आपने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो फौरन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर लें।



इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरियों की लाइव खबर पढ़ें
 

NHM MP Recruitment 2021 3570 Vacancies for Community Health Officers Posts Apply soon
नौकरियां 2021

17 फरवरी है आवेदन की आखिरी तारीख
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर 30 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। सामुदायिक स्वास्थ्य में 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स और सीधी भर्ती के लिए कुल 3570 रिक्तियां हैं। जिनके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 17 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-जानिए कब जारी होगा दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड, मार्च में है परीक्षा
 

NHM MP Recruitment 2021 3570 Vacancies for Community Health Officers Posts Apply soon
फाइल फोटो

आपको बता दें कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 फरवरी से ही शुरू हो गई थी। अभ्यर्थी sams.co.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए 21 से 40 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। इन रिक्तियों में सीधी भर्ती के 1890 पद व 6 महीने के लिए कम्युनिटी हेल्थ ट्रेनिंग में सर्टिफिकेट के लिए 1680 सीट शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें-आर्मी वॉर कॉलेज में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका आज, जल्दी आवेदन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
NHM MP Recruitment 2021 3570 Vacancies for Community Health Officers Posts Apply soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

इन नौकरियों के लिए शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। इन सभी रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 25000 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा। इसके अलावा, ट्रेनिंग पूरा होने पर अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये परफॉर्मेंस इंसेटिव मिलेगा।

अधिसूचना 3570 रिक्तियां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHOs) पदों के लिए
आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी, 2021
शहर भोपाल
राज्य मध्य प्रदेश
देश भारत
संस्था नेशनल हेल्थ मिशन
शैक्षणिक योग्यता स्नातक, अधिसूचना में विस्तार से देखें
फंक्शनल मेडिकल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed