Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Ranchi: JPSC exam scam exposed—a deal to ensure a pass for 20 lakh rupees

रांची: जेपीएससी परीक्षा घोटाले में खुलासा, 20 लाख में पास कराने का सौदा; रातू के मकान में लिखी गईं कॉपियां

Mon, 23 Nov 2026 08:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Nov 2026 08:09 AM IST
सार

जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने खुलासा किया है कि एफआरओ और एसीएफ परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए 20 लाख रुपये का सौदा हुआ था। आरोपी रविशंकर ने बिचौलिये की भूमिका निभाई और उत्तर-पुस्तिकाएं लिखवाईं।

 

विज्ञापन
Ranchi: JPSC exam scam exposed—a deal to ensure a pass for 20 lakh rupees
JSSC, झारखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा धांधली मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सीआईडी की जांच के अनुसार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (एफआरओ) और असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (एसीएफ) परीक्षा में अभ्यर्थियों को सफल कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 20 लाख रुपये का सौदा तय हुआ था। आरोप है कि इस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपी रविशंकर ने बिचौलिये की भूमिका निभाते हुए अभ्यर्थियों की तलाश की तथा उनसे राशि एवं विवरण जुटाया। उसने परीक्षा कराने वाली एजेंसियों टीडीपीएल और बिंसिस के निदेशकों की पहुंच आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष के करीबी धर्मेंद्र कुमार तक कराने में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन


रातू के मकान में लिखीं उत्तर-पुस्तिकाएं
जांच के मुताबिक, एफआरओ मुख्य परीक्षा के बाद रविशंकर ने पंकज प्रसून, रितिक रोशन और राजेश शंकर तिवारी समेत करीब 12 अभ्यर्थियों को रांची के रातू स्थित एक मकान में एकत्र किया। वहां उसने सभी अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन बंद करा दिए। इसके बाद किताबों और एआई से तैयार सामग्री की मदद से उसने अभ्यर्थियों के वैकल्पिक विषयों की उत्तर-पुस्तिकाएं अलग से लिखवाईं। उत्तर-पुस्तिकाएं लिखने के बाद ये सभी 12 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल भी घोषित हुए। सीआईडी जांच में इन गंभीर तथ्यों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


चौदहवीं जेपीएससी पीटी में भी निभाई भूमिका
सीआईडी जांच में एफआरओ और एसीएफ परीक्षा के अलावा चौदहवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में भी आरोपी रविशंकर की भूमिका सामने आई है। दावा है कि आरोपी ने इन परीक्षाओं के लिए भी अभ्यर्थियों का विवरण जुटाकर सह-आरोपी धर्मेंद्र कुमार को उपलब्ध कराया था। जांच एजेंसी रविशंकर को कथित नियुक्ति और परीक्षा घोटाले में सक्रिय संगठित गिरोह की मुख्य कड़ी मानकर उसके खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर रही है। उसने परीक्षा एजेंसियों के अधिकारियों और अध्यक्ष के करीबी के बीच समन्वय स्थापित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीआर और वित्तीय लेन-देन बने साक्ष्य
सीआईडी ने मामले में सह-आरोपियों धर्मेंद्र कुमार, रामबीर सिंह, अभय कुमार तिवारी, अरुण कुमार, ब्रज कुमार राम और संजीत कुमार के बयानों को जांच का आधार बनाया है। इसके अतिरिक्त सीआईडी ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), टावर लोकेशन, जब्त दस्तावेज और बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की है। मई 2025 में धर्मेंद्र कुमार और अरुण कुमार के साथ रविशंकर की आइजोल यात्रा तथा तत्कालीन जेपीएससी अध्यक्ष के परिवार से जुड़े मोबाइल नंबर पर हुई बातचीत के प्रमाण जांच एजेंसी को मिले हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार की पत्नी के नाम पर खरीदे गए वाहन के लिए रविशंकर की ओर से किए गए भुगतान की जानकारी भी सीआईडी ने अदालत को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed