दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2021 के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जिला न्यायालयों में 417 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी, चौकीदार, स्वीपर / सफाई कर्मचारी और सर्वर प्रोसेस के पद के लिए है। इन पदों के लिए 07 फरवरी, 2021 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिल्ली जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhidistrictcourts.nic.in पर जारी किया जाएगा।
सरकारी भर्ती 2021: दिल्ली जिला न्यायालय में 417 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन पंजीकरण 07 फरवरी, 2021 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार सीधे वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2021 रखी गई है। आवेदकों का चयन संबंधित पद के अनुसार, लिखित परीक्षा के जरिये होगा। इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा आठ मार्च को आयोजित की जाएगी। आवदेन सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, लिखित परीक्षा में प्रश्न भी ऑब्जेक्टिव होंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र मार्च 2021 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
- चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी : 280 पद
- चौकीदार : 33 पद
- स्वीपर / सफाई कर्मचारी : 23 पद
- सर्वर प्रोसेस : 81 पद
चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी चौकीदार / स्वीपर / सफाई कर्मचारी आदि पदों के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 पास होना चाहिए। जबकि सर्वर प्रोसेस के पद के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 पास होने के अलावा हल्का मोटरयान चलाने के अनुज्ञा पत्र के साथ दो साल का अनुभव होना जरूरी है।
आयु सीमा
आवेदक की आयु 01 जनवरी, 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए साथ ही अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट प्राप्त होगी।
आवेदन शुल्क
दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2021 के लिए श्रेणी वार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जनरल / ओबीसी के लिए 500 रुपए आदेवन शुल्क है। वहीं, SC / ST / PH / EWS आदि श्रेणियों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क होगा।