फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPPSC: यूपी के सरकारी विभागों में स्नातकोत्तर और अनुभवी ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती; दो लाख से अधिक तक होगा वेतन

Thu, 25 Sep 2025 06:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 25 Sep 2025 06:07 PM IST
सार

UP Sarkari Naukari 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को शानदार वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
UP Govt Jobs: Multiple Vacancies Across Departments, Apply Today; Salary Up to 2,09,200
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

UP Govt Jobs 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती की घोषणा की है। इन भर्तियों में क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी, शोध अधिकारी, सिस्टम एनालिस्ट, कार्यपालक अधिकारी, यूनानी आयुष प्राध्यापक, आयुर्वेद प्रोफेसर और सहायक भू-भौतिकीविद्/रसायनज्ञ शामिल हैं।



भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को हिंदी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है, जबकि प्रादेशिक सेना या राष्ट्रीय कैडेट कोर में अनुभव रखने वालों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। 

UP Govt Jobs: Multiple Vacancies Across Departments, Apply Today; Salary Up to 2,09,200
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से प्रारम्भ होगी। आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर 2025 है। ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार या संशोधन करने और शुल्क समाधान (Fee Reconciliation) की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2025 है। ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है, जो सायं 05:00 बजे तक होगी।

UP Govt Jobs: Multiple Vacancies Across Departments, Apply Today; Salary Up to 2,09,200
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

संस्कृति निदेशालय में क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी की भर्ती

उत्तर प्रदेश संस्कृति निदेशालय में क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी के लिए एक पद खाली है। वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 (47,600 रुपये-1,51,100 रुपये) है। आयु सीमा 30 से 45 वर्ष है। पद के लिए उम्मीदवार को इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री और राष्ट्रीय अभिलेखागार से एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

इसके अलावा किसी राज्य अभिलेखागार में 5 साल का अनुभव और तकनीकी सहायक के रूप में 5 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है। हिंदी का अच्छा ज्ञान और प्रादेशिक सेना या राष्ट्रीय कैडेट कोर का अनुभव होने पर अधिमान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Govt Jobs: Multiple Vacancies Across Departments, Apply Today; Salary Up to 2,09,200
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

परिवार कल्याण महानिदेशालय में शोध अधिकारी की भर्ती

परिवार कल्याण महानिदेशालय में शोध अधिकारी के लिए 1 पद खाली है। वेतन मैट्रिक्स लेवल-09 (53,100 -1,67,800) है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। उम्मीदवार के पास गणित, सांख्यिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर या मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। हिंदी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। अधिमान उन उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने प्रादेशिक सेना में 2 साल सेवा की हो या राष्ट्रीय कैडेट कोर का “बी” प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।

विज्ञापन
UP Govt Jobs: Multiple Vacancies Across Departments, Apply Today; Salary Up to 2,09,200
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सिस्टम एनालिस्ट की भर्ती 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सिस्टम एनालिस्ट के लिए 1 पद खाली है। वेतन मैट्रिक्स लेवल-11 (15,600-38,100, ग्रेड पे रुपये 6,600) है। आयु सीमा 30 से 45 वर्ष है। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर विज्ञान में एम.ई./एम.टेक., बी.ई./बी.टेक. या एम.सी.ए /एम.एस.सी. होना चाहिए और अनुभव के अनुसार 3-5 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है। इसके अलावा डेटाबेस, नेटवर्किंग और वेब एप्लीकेशन डेवलपमेंट का पूरा ज्ञान होना चाहिए। प्रादेशिक सेना या राष्ट्रीय कैडेट कोर का अनुभव होने पर अतिरिक्त महत्व दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed