फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Job 2025: महिलाओं के लिए शानदार मौका! यूपी में आंगनवाड़ी की ढेरों नौकरियां, 12वीं पास हैं तो अभी करें आवेदन

Sun, 09 Nov 2025 03:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 09 Nov 2025 03:29 PM IST
सार

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए बेहतरीन मौका है। राज्य के पांच जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य 12वीं पास महिलाएं पर तय तारीखों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi Jobs 2025: Multiple Vacancies for Women, 12th Pass Candidates Apply Now
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - फोटो : freepik

UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों हापुड़, अमरोहा, प्रतापगढ़, ललितपुर और सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 105 रिक्त पदों पर मानदेय आधारित भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि जिले के अनुसार 20 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक निर्धारित की गई है।

UP Anganwadi Jobs 2025: Multiple Vacancies for Women, 12th Pass Candidates Apply Now
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - फोटो : freepik

Hapur Anganwadi Recruitment: हापुड़ में कुल 43 पदों भर्ती

हापुड़ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2025 के तहत कुल 43 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 4 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in  पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 43 पदों को भरा जाएगा। चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्री को 4500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

परियोजना का नाम रिक्त पदों की संख्या
हापुड़ परियोजना 13
गढ़मुक्तेश्वर परियोजना 13
सिम्भावली परियोजना 8
धौलाना परियोजना 9
कुल 43

UP Anganwadi Jobs 2025: Multiple Vacancies for Women, 12th Pass Candidates Apply Now
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - फोटो : freepik

Amroha Anganwadi Recruitment: 12 पदों पर भर्ती

जनपद अमरोहा में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 12 रिक्त पदों पर मानदेय आधारित भर्ती निकली है। ये पद अमरोहा शहर, अमरोहा देहात, गंगेश्वरी, गजरौला, हसनपुर, धनौरा और जोया परियोजनाओं में उपलब्ध हैं। पात्र महिला अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Anganwadi Jobs 2025: Multiple Vacancies for Women, 12th Pass Candidates Apply Now
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - फोटो : freepik

Pratapgarh Anganwadi Recruitment: प्रतापगढ़ में 15 रिक्तियां

प्रतापगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती मानदेय आधारित है और केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन 6 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
UP Anganwadi Jobs 2025: Multiple Vacancies for Women, 12th Pass Candidates Apply Now
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - फोटो : freepik

Lalitpur Anganwadi Recruitment: ललितपुर में 22 पदों पर होगी भर्ती

ललितपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 22 रिक्त पदों पर मानदेय आधारित भर्ती निकली है। यह भर्ती जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के लिए की जा रही है। पात्र महिला उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 रात 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed