फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Jobs: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरियों की भरमार! इस हफ्ते की ये हैं शानदार भर्तियां

Sun, 09 Nov 2025 01:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 09 Nov 2025 01:09 PM IST
सार

Weekly Jobs Bulletin: साल 2025 के इस हफ्ते सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कई शानदार मौके खुले हैं। अलग-अलग विभागों ने 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए नई भर्तियां जारी की हैं। पुलिस, बैंक, शिक्षा, तकनीकी और मेडिकल क्षेत्रों में आवेदन प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
Weekly Jobs 2025: Government Opens Thousands of Vacancies for 10th Pass to Graduate Candidates This Week
Weekly Jobs Bulletin - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Weekly Top Jobs: साल 2025 में देश के विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों ने बड़ी संख्या में भर्तियों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और केंद्र सरकार के अधीन आने वाले संस्थानों में हजारों पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें पुलिस, बैंक, तकनीकी, शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र की भर्तियां शामिल हैं।  



कुछ भर्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं, जबकि कुछ में ऑफलाइन आवेदन भेजने होंगे। इन सभी नौकरियों में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों तक के लिए सुनहरा अवसर है। 

Weekly Jobs 2025: Government Opens Thousands of Vacancies for 10th Pass to Graduate Candidates This Week
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

UP Home Recruitment 2025: यूपी में होमगार्ड्स के 45 हजार पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में 45 हजार होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) का लिंक सक्रिय कर दिया है। इस भर्ती में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी, जिसमें पदों का वर्गवार विवरण, चयन प्रक्रिया, फीस और शारीरिक योग्यता संबंधी जानकारी दी जाएगी, जो अभ्यर्थी पहले से UPPRPB में वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें..

Weekly Jobs 2025: Government Opens Thousands of Vacancies for 10th Pass to Graduate Candidates This Week
ONGC Vacancy - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

ONGC Apprentice Vacancy: ओएनजासी में अप्रेंटिस के 2,623 पदों पर भर्ती

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में कुल 2,623 पदों पर अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पद देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्रों के अलग-अलग कार्य केंद्रों पर भरे जाएंगे। 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 10वीं पास से लेकर संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री तक की योग्यता होनी चाहिए। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 नवंबर 2025 तक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Jobs 2025: Government Opens Thousands of Vacancies for 10th Pass to Graduate Candidates This Week
PNB - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

PNB LBO Recruitment 2025: पीएनबी में 750 पदों पर भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 750 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को देशभर की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया जाएगा। 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Weekly Jobs 2025: Government Opens Thousands of Vacancies for 10th Pass to Graduate Candidates This Week
RITES Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

RITES Recruitment 2025: राइट्स में 600 पदों पर भर्ती

राइट्स लिमिटेड (RITES) ने वरिष्ठ तकनीकी सहायक (Senior Technical Assistant) के 600 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RITES की आधिकारिक वेबसाइट rites.com  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 600 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन (S&T), मैकेनिकल या केमिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिप्लोमा होना आवश्यक है। पूरी खबर यहां पढ़ें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed