शहरी विकास एवं आवास विभाग के अधीन निगम प्रशासन निदेशालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक झारखंड में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाय-एनयूएलएम) के कार्यान्वयन के लिए स्टेट मिशन मैनेजमेंट यूनिट (एसएमएमयू) और सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट (सिएमएमयू) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर, सिटी मिशन मैनेजर और स्टेट मिशन मैनेजर के पदों पर आवेदकों की भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। यह साक्षात्कार 16 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
{"_id":"606fdebac4e0b1059835e0d0","slug":"uhdh-recruitment-2021-directorate-of-municipal-administration-invited-for-walk-in-interview-for-community-organizer-state-and-city-mission-manager","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निगम प्रशासन निदेशालय: 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली हैं सीधी भर्तियां, वेतन 75000 रुपये तक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
निगम प्रशासन निदेशालय: 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली हैं सीधी भर्तियां, वेतन 75000 रुपये तक
Fri, 09 Apr 2021 12:44 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
UHDH Recruitment 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
UHDH Recruitment 2021
- फोटो : istock
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। स्टेट मिशन मैनेजर और सिटी मिशन मैनेजर के पदों के लिए 16 अप्रैल 2021, वहीं कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर के लिए 17 अप्रैल 2021 को वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। वॉक-इन इंटरव्यू के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों निगम प्रशासन निदेशालय रांची के पते पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक जा सकते हैं।
पता - JUPMI BUILDING, Ist Floor, Directorate of Municipal Administration, DHURWA, Ranchi- 834004
UHDH Recruitment 2021
- फोटो : istock
अन्य जानकारियां
- आयु सीमा - सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
- शैक्षणिक योग्यता - स्टेट और सिटी मिशन मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास मैनेजमेंट/एमबीए में दो वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के साथ तीन वर्ष कार्यानुभव होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री के साथ 3 वर्ष का कार्यानुभव है वे भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर के पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी 10+2 पास होना चाहिए। साथ ही सोशल डेवलपमेंट के क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UHDH Recruitment 2021
- फोटो : istock
पदों का विवरण
कुल पद - 16
- कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर - 11
- सिटी मिशन मैनेजर - 4
- स्टेट मिशन मैनेजर - 1
विज्ञापन
UHDH Recruitment 2021
वेतन -
- स्टेट मिशन मैनेजर - 65,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक
- सिटी मिशन मैनेजर - 50,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक
- कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर - 13,000 रुपये