अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है और आपने नर्सिंग का कोर्स कर रखा है तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है। मध्यप्रदेश में नर्सिंग विभाग के बंपर भर्तियां निकलीं हैं। यह भर्तियां गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर महिला नर्स स्टाफ के पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सरकारी नौकरी : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला नर्सों के 390 पदों पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन
मध्यप्रदेश में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम ने महिला नर्स स्टाफ के 390 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पदों का विवरण
जीएमसी, रतलाम महिला स्टाफ नर्स भर्ती
श्रेणी
पद
अनारक्षित
103
अन्य पिछड़ी जातियां
61
एसटी
79
एससी
107
आर्थिक पिछड़े समुदाय
40
कुल पद
390
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अनिवार्य तौर पर बीएससी नर्सिंग / जनरल नर्सिंग और प्रसूति में प्रशिक्षित हों। साथ ही आवेदक का बतौर नर्स स्टाफ मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।
आयु सीमा
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम में रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होना जरूरी है। जबकि अधिकतम उम्र सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुल्क
चयन प्रकिया
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम में रिक्त महिला स्टाफ नर्स के पदों पर चयन योग्यता के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा। बता दें कि 390 पदों में से 81 पदों पर संविदा कर्मियों का चयन किया जाएगा। शेष 309 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम की महिला स्टाफ नर्स की भर्ती आवेदन के लिए मध्यप्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.gmcratlam.org/ पर जाकर कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
- गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम की भर्ती अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं।
- गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), रतलाम में महिला स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन के लिए इस सीधे लिंक पर क्लिक करें।