फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Jobs Of The Week: ये हैं इस हफ्ते की बड़ी भर्तियां, जल्दी करें आवेदन, कहीं निकल न जाए मौका

Sun, 02 Oct 2022 05:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 02 Oct 2022 05:32 PM IST
सार

वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं हफ्ते की बड़ी भर्तियों की जानकारी।

विज्ञापन
Top Jobs of This Week october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
Top Jobs Of The Week - फोटो : Amar Ujala

Top Jobs Of The Week: सरकारी नौकरी करना किसका सपना नहीं होता। हर रोज देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में हर ओर कहीं न कहीं कोई न कोई युवा सरकारी नौकरी की तैयारी में अपनी पूरी मेहनत दे रहा है। वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं हफ्ते की बड़ी भर्तियों की जानकारी। आइए जानते हैं...

Top Jobs of This Week october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Bihar Govt Jobs: बिहार सरकार ने जारी की ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती
बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ऑफिस अंटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती जारी की गई है। उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट dst.bihar.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। कुल 309 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें-: Bihar Govt Jobs
 
Top Jobs of This Week october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
पूर्वी रेलवे अपरेंटिस के 3000 रिक्त पदों पर करेगा भर्ती। - फोटो : Amar Ujala
Railway Recruitment 2022: पूर्वी रेलवे में 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
पूर्वी रेलवे में अप्रेंटिस के 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती जारी की है। आवेदन पूर्वी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in पर जारी हैं। आवेदन की आखिरी तारीख  29 अक्टूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी  मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अन्य के लिए आवेदन निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें-: Railway Recruitment 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Jobs of This Week october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
Central Bank of India Recruitment - फोटो : Social Media

CBI SO Recruitment 2022: सेंट्रल बैंक में मिल रहा अफसर बनने का मौका
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की है। इसके माध्यम से कुल 110 रिक्त पदों को भरा जाना है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2022 है। उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसओ भर्ती 2022 के लिए साक्षात्कार  दिसंबर, 2022 में आयजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें-: CBI SO Recruitment 2022

विज्ञापन
Top Jobs of This Week october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

HPSSC Recruitment 2022: एचपी एसएससी ने निकालीं 1600 से ज्यादा पदों पर नौकरियां
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 1647 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर होंगे।  ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो 29 अक्तूबर, 2022 तक खुली रहेगी।  पुलिस उप-निरीक्षक के लिए 21 से 26 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 45 वर्ष की आयु-सीमा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट / ट्रेड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें-: HPSSC Recruitment 2022

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed