फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Jobs Of The Week: ये हैं इस हफ्ते की बड़ी भर्तियां, मिल रही शानदार सैलरी, जल्दी करें आवेदन

Sun, 16 Oct 2022 03:41 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 03:41 PM IST
सार

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आए हैं Top Jobs Of The Week, जहां आपको हफ्ते की बड़ी भर्तियों की जानकारी प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Top Jobs Of The Week 16 october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
Top Jobs Of The Week - फोटो : Amar Ujala

हमारे देश में सरकारी नौकरी कौन ही नहीं करना चाहता। हर वक्त देश के हर कोने में आपको कोई न कोई उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी करते मिल जाएगी। अगर आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है तो देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों इस समय बंपर भर्तियां जारी हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आए हैं Top Jobs Of The Week, जहां आपको हफ्ते की बड़ी भर्तियों की जानकारी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं...

Top Jobs Of The Week 16 october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Bihar Govt Jobs: बिहार में निकलीं 7500 से ज्यादा नौकरियां
बिहार के जिला न्यायालयों में चपरासी, क्लर्क, स्टेनोग्राफर और रीडर बनने का मौका मिल रहा है।  कुल पदों की संख्या 7,692 है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि  20 अक्तूबर, 2022 है। भर्ती के लिए 10वीं से लेकर स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- Bihar Govt Jobs  

Top Jobs Of The Week 16 october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
UP Govt Clerk Jobs: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में क्लर्क के 1621 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार के जनपदों के विभिन्न स्कूलों में क्लर्क के पदों पर भर्ती। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए।भर्ती के माध्यम से कुल 1621 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन पीईटी अंक, टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर, 2022 है। भर्ती के लिए आवेदन और विवरण से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- UP Govt Clerk Jobs
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Jobs Of The Week 16 october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
Sarkari Naukri - फोटो : Social Media
SSB Constable Recruitment: सशस्त्र सीमा बल में 399 पदों पर भर्ती, 69000 तक मिलेगा वेतन
सशस्त्र सीमा बल/SSB ने कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के 399 रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है। उम्मीदवार अपना आवेदन एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए डिटेल्ड नोटिफिकेशन में बताए गए प्रारूप में जमा कर दें।उम्मीदवारों को विज्ञापन के 30 दिनों के भीतर अपने आवेदन करने होंगे। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 (पे मैट्रिक्स 21700-69100) का वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- SSB Constable Recruitment
विज्ञापन
Top Jobs Of The Week 16 october 2022 Govt Jobs This Week Know Sarkari Naukri Posts and Apply Process
MPPEB Recruitment - फोटो : Social Media
MPPEB Recruitment 2022: एमपीपीईबी ने 1200 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती
मध्य प्रदेश पीईबी यानी मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप-5 (पैरामेडिकल एंड नर्सिंग) परीक्षा 2022 के तहत 1248 पदों पर भर्ती जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर तक जारी रहेगी। परीक्षा 25 नवंबर, 2022 से दो पालियों - सुबह नौ बजे से 11 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें-  MPPEB Recruitment 2022
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed