फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Jobs Of Week: सरकारी नौकरी की भरमार! जानिए इस हफ्ते कहां निकलीं बड़ी भर्तियां; डिटेल पढ़कर करें अप्लाई

Sun, 26 Nov 2023 04:54 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 26 Nov 2023 04:54 PM IST
सार

Sarkari Naukri 2023: इस हफ्ते कई सरकारी विभागों में बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे अपनी पसंद की नौकरी देखकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Top Government jobs of November 2023 including SSC GD, SBI Clerk and IB Recruitment UPSC, UP Board Datesheet
JOBS - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SSC GD Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के 26140 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है। 

IB Recruitment 2023

Top Government jobs of November 2023 including SSC GD, SBI Clerk and IB Recruitment UPSC, UP Board Datesheet
IB Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II/कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, जोकि 15 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 995 पदों को भरेगा। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 450 और 100 रुपये है।
 

BHEL Trichy Trade Apprentice Recruitment 2023

Top Government jobs of November 2023 including SSC GD, SBI Clerk and IB Recruitment UPSC, UP Board Datesheet
truck, turbine, bhel - फोटो : amar ujala

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), त्रिची ने 680 स्नातक, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए पंजीकरण 17 नवंबर 2023 से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SBI CBO Recruitment 2023

Top Government jobs of November 2023 including SSC GD, SBI Clerk and IB Recruitment UPSC, UP Board Datesheet
SBI CBO Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज, 22 नवंबर को सर्कल-बेस अधिकारी (सीबीओ) के 5,280 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IDBI JAM and ESO Recruitment 2023

Top Government jobs of November 2023 including SSC GD, SBI Clerk and IB Recruitment UPSC, UP Board Datesheet
IDBI Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका देख रहे लोगों के लिए एक अवसर है। दरअसल, आईडीबीआई बैंक ने जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी - बिक्री और संचालन (ईएसओ) के 2100 पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed