फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Sarkari Job Of Week: ये हैं इस हफ्ते की बड़ी सरकारी नौकरी, अपनी पसंद की नौकरी देख अभी कर दें अप्लाई

Sun, 22 Oct 2023 03:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 03:06 PM IST
सार

Sarkari Naukri 2023: इस हफ्ते कई सरकारी विभागों में बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे अपनी पसंद की नौकरी देखकर अप्लाई कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Top Sarkari Job of october 2023 check details here including UPSSSC DRDO Recruitment
JOBS - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Assam Rifles Recruitment 2023: असम राइफल्स में ट्रेड्समैन और तकनीकी भर्ती के लिए 160 से अधिक पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण होना जरूरी है। चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को 18,000 से 69,100 रुपये के बीच वेतन मिलेगा। सेना में जाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है। 

DRDO RAC Scientist Recruitment 2023

Top Sarkari Job of october 2023 check details here including UPSSSC DRDO Recruitment
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डीआरडीओ आरएसी भर्ती 2023 के तहत वैज्ञानिक के 51 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदकों की अधिकतम आयु 40 और 50 वर्ष निर्धारित है। आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - rac.gov.in या drdo.gov.in पर जाएं।

CG Police Constable Recruitment 2023

Top Sarkari Job of october 2023 check details here including UPSSSC DRDO Recruitment
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (आरक्षी)  जीडी / ट्रेड / ड्राइवर के 5967 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष है। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 19500 से 62000 रुपये वेतन लेवल-4 वेतन मैट्रिक्स के मुताबिक मिलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

HARTRON Recruitment 2023

Top Sarkari Job of october 2023 check details here including UPSSSC DRDO Recruitment
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड में सिस्टम विश्लेषक, प्रोग्रामर, नेटवर्क इंजीनियर, जूनियर प्रोग्रामर, वेब डिजाइनर और नेटवर्क सहायक के 210 पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाएं और 02 नवंबर 2023 से पहले अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें।
 
विज्ञापन

SSB Sub Inspector Recruitment 2023

Top Sarkari Job of october 2023 check details here including UPSSSC DRDO Recruitment
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर के 111 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। एसएसबी सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2023 तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed