Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSC GD Result: फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और मेरिट की रेस के लिए हो जाइए तैयार! समझें कैसे होगा आपका अंतिम चयन

Wed, 18 Jun 2025 11:09 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 18 Jun 2025 11:09 AM IST
सार

SSC GD Selection Process: कांस्टेबल रिजल्ट के बाद चयन प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। अब उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज जांच जैसी तीन अहम चरणों से गुजरना होगा। इन सभी में सफल होने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम आएगा और अंतिम चयन होगा।  

विज्ञापन
SSC GD Result: What’s Next? PET, Medical Test and Final Selection Explained
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : Official (https://ssc.gov.in/)

SSC GD Result: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब उम्मीदवारों के सामने असली चुनौती है PET (दौड़), मेडिकल टेस्ट और आखिर में मेरिट लिस्ट में जगह बनाना। सीबीटी परीक्षा पास करने के बाद अब आपका चयन पूरी तरह से आपकी शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य और दस्तावेजों की जांच पर निर्भर करता है।



अगर आप भी इस फाइनल स्टेज तक पहुंच चुके हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आगे की प्रक्रिया कैसी होगी और उसमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए विस्तार से समझते हैं SSC GD भर्ती के अगले स्टेप्स।

Trending Videos
SSC GD Result: What’s Next? PET, Medical Test and Final Selection Explained
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

1. PET (Physical Efficiency Test)/PST (Physical Standard Test)

  • PET: दौड़ आदि में शारीरिक क्षमता की जांच होती है। पुरुषों के लिए 5कि.मी. 24 मिनट में और महिलाओं के लिए 1.6किमी. 8½ मिनट में पूरी करनी होती है।
  • PST: ऊंचाई, वजन और छाती (केवल पुरुषों में) की शारीरिक माप ली जाती है, जिसमें कट‑ऑफ मान एसएससी की पात्रता दिशा‑निर्देशों के अनुसार निर्धारित होते हैं।
SSC GD Result: What’s Next? PET, Medical Test and Final Selection Explained
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

2. मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)

SSC GD कांस्टेबल की भर्ती में जब उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा (दौड़ वगैरह) पास कर लेते हैं, तो उसके बाद उनकी मेडिकल जांच की जाती है। इस जांच का मकसद यह देखना होता है कि उम्मीदवार पूरी तरह से स्वस्थ और फिट है या नहीं। इसमें डॉक्टर आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता, दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर, और शरीर की हड्डियों की जांच करते हैं।

अगर किसी को कोई बड़ी बीमारी है, नजर कमजोर है या कोई शारीरिक कमी है, तो उसे फाइनल चयन से बाहर कर दिया जाता है। यह जांच जरूरी होती है ताकि सिर्फ सेहतमंद और सक्षम लोग ही देश की सुरक्षा में काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
SSC GD Result: What’s Next? PET, Medical Test and Final Selection Explained
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

मेडिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसमें उम्मीदवारों को उनके सभी मूल प्रमाणपत्र जैसे - 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड)।

ध्यान दें यदि आपके नाम में परिवर्तन है तो उसका वैध प्रमाणलेकर उपस्थित होना होता है। दस्तावेजों का मिलान एसएससी द्वारा जारी की गई जानकारी से किया जाता है। यदि कोई दस्तावेज गलत, नकली या अधूरा पाया गया तो उम्मीदवार को अयोग्य ठहराया जा सकता है।

विज्ञापन
SSC GD Result: What’s Next? PET, Medical Test and Final Selection Explained
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

4. औपचारिक मेरिट सूची एवं अंतिम परिणाम

जब सभी चरण यानी सीबीटी परीक्षा, पीईटी/पीएसटी, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरे हो जाते हैं, तब एसएससी अंतिम मेरिट सूची जारी करती है। यह सूची उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों, आरक्षण श्रेणी और मेडिकल फिटनेस को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाती है।

चयनित उम्मीदवारों को संबंधित बल जैसे कि बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, या एसएसबी में नियुक्ति के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) जारी किया जाता है और वे ट्रेनिंग के लिए नामित केंद्रों पर रिपोर्ट करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed