Govt Jobs: देश के अलग-अलग सरकारी विभागों और आयोगों ने युवाओं के लिए कई बड़ी भर्तियों की घोषणा की है। एसएससी, डीआरडीओ, बीईएल, तटरक्षक बल, यूकेएसएसएससी और कृषि विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में हजारों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
ये भर्तियां स्नातक से लेकर तकनीकी और प्रोफेसर पदों तक विभिन्न स्तरों की हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इन अवसरों का लाभ जरूर उठाएं। नीचे प्रत्येक नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, पात्रता शर्तें, अंतिम तिथि और आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट दी गई है।
2 of 7
SSC
- फोटो : https://ssc.gov.in/
14582 पदों पर भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 के माध्यम से कुल 14,582 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 04 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
डीआरडीओ-आरएसी में वैज्ञानिकों के पदों पर भर्ती
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के डीआरडीओ-आरएसीअधीनस्थ RAC (Recruitment and Assessment Centre) ने विभिन्न वैज्ञानिक पदों के लिए 148 रिक्तियों की घोषणा की है। अभ्यर्थियों के पास बैचलर या इंजीनियरिंग डिग्री तथा अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 04 जुलाई, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार rac.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
BEL में टेक्नीशियन की भर्ती
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में टेक्नीशियन के कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यताएं बीसीए, बी.एससी, एम.एससी. व अन्य निर्धारित शैक्षिक योग्यता हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 रखी गई है। उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
5 of 7
भारतीय तटरक्षक बल
- फोटो : ANI
भारतीय तटरक्षक बल में 630 पदों पर भर्ती
भारतीय तटरक्षक बल ने नाविक और यांत्रिक के पदों पर 630 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा अन्य निर्धारित योग्यताएं हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।