फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSC CHSL Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग ने शुरू की 4500 पदों पर भर्ती, एसएससी सीएचएसएल के लिए ऐसे करें आवेदन

Wed, 07 Dec 2022 07:32 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 07:32 PM IST
सार

SSC CHSL Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा यानी एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2022 अधिसूचना, छह दिसंबर को जारी कर दी है।

विज्ञापन
SSC CHSL Recruitment Notification 2022 OUT for tentatively 4500 vacancies at ssc.nic.in Central Govt Jobs
SSC CHSL Recruitment 2022 - फोटो : jobs

SSC CHSL Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा यानी एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2022 अधिसूचना, छह दिसंबर को जारी कर दी है। एसएससी सीएचएसएल की भर्ती अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवारों के पास चार जनवरी तक का समय है। आवेदन सुधार विंडो नौ जनवरी से 10 जनवरी तक सक्रिय रहेगी। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित होने वाली है। जबकि टियर -2 परीक्षा का कार्यक्रम बाद में अधिसूचित किया जाएगा।

SSC CHSL Recruitment Notification 2022 OUT for tentatively 4500 vacancies at ssc.nic.in Central Govt Jobs
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SSC CHSL Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण एवं आयु सीमा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय भर्ती परीक्षा अभियान लोअर डिविजनल क्लर्क/ जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि के रिक्त 4500 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। वहीं, एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2022 के उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

 

SSC CHSL Recruitment Notification 2022 OUT for tentatively 4500 vacancies at ssc.nic.in Central Govt Jobs
jobs

SSC CHSL Recruitment 2022 की शैक्षणिक योग्यता

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एलडीसी/ जेएसए और डीईओ/ डीईओ ग्रेड "ए" के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
SSC CHSL Recruitment Notification 2022 OUT for tentatively 4500 vacancies at ssc.nic.in Central Govt Jobs
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SSC CHSL Recruitment 2022 आवेदन शुल्क

एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2022 के आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

SSC CHSL Recruitment 2022 परीक्षा योजना 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो स्तरों यानी टियर-1 और टियर-2 में आयोजित की जाएगी। टियर- I परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। भाग II, III और IV के लिए, प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
SSC CHSL Recruitment Notification 2022 OUT for tentatively 4500 vacancies at ssc.nic.in Central Govt Jobs
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला

SSC CHSL Recruitment 2022 में कैसे करें आवेदन?

  1.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            होम पेज पर अप्लाई टैब और फिर एसएससी सीएचएसएल पर क्लिक करें।
  3.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            इसके बाद सभी विवरण दर्ज कर आवेदन पत्र भरें।
  4.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed