Institute for Stem Cell Science and Regenerative Medicine Recruitment 2020 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अनेकों अवसर हैं और इस समय कई संस्थानों ने आवेदन भी निकाले हैं। उनमें से एक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ स्टेम सेल बायोलॉजी एंड रिजेनरेटिव मेडिसिन (InStem) बंगलूरू ने भी नौकरी की तलाश कर रहे, युवाओं से आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर होने जा रही हैं। जिसके लिए उम्मीदवार 09 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां कई पद हैं खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम और पदों की संख्या :
- सीनियर इंजीनियर : 01 पद
- सीनियर टेक्निकल ऑफिसर : 04 पद
- टेक्निकल ऑफिसर (सिविल / एचवीएसी / इलेक्ट्रॉनिक वर्कशॉप) : 03 पद
- सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर : 01 पद
- एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर : 01 पद
- एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हॉस्पिटैलिटी और सर्विस) : 01 पद
- जूनियर मैनेजमेंट असिस्टेंट : 03 पद
- क्लर्क : 04 पद
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 18 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 09 अगस्त, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा इंस्टीट्यूट ऑफ स्टेम सेल बायोलॉजी एंड रिजेनरेटिव मेडिसिन के नियमानुसार निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय से स्नातक होना आवश्यक है। अन्य डिग्री/डिप्लोमा संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार InStem की आधिकारिक वेबसाइट में दिए गए लिंक https://www.instem.res.in/jobportal पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र का एक एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे की स्लाइड से नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। जिसके बाद दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 09 अगस्त, 2020 अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
ये भी पढ़ें : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में हो रही हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, युवाओं को मिला नौकरी पाने का एक और मौका