RBI Recruitment 2019-20 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। लीगल ऑफिसर, टेक्निकल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) समेत अन्य नॉन-सीएसजी के पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 20 जनवरी, 2020 अंतिम तिथि हैं। बता दें कि ये भर्ती आरबीआई के विभिन्न कार्यालयों में खाली पदों के लिए कि जा रही हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
RBI: आरबीआई में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, आज है आवेदन का अंतिम दिन
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 30 दिसंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 20 जनवरी, 2020
आवेदन शुल्क :
जनरल, पीडब्लूडी और ओबीसी के लिए -600 रुपये
एससी और एसटी के लिए- 100 रुपये
आवेदन शुल्क का ऐसे करें भुगतान :
डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
पदाें का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
- लीगल ऑफिसर 01
- टेक्निकल मैनेजर 02
- असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) 08
- असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकोल और सिक्यॉरिटी) 05
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन 01
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़े। समस्त जानकारी से अवगत होकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहें की आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार कि त्रुटि न हो।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Coal India : स्नातकों के लिए 1326 पदों पर भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE : यूपीएससी, एसबीआई समेत अन्य विभागों में नौकरी पाने के लिए आज ही करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : पटवारी के 4207 पदों पर बंपर भर्तियां, स्नातक आज से कर सकेंगे आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...