NLC Recruitment 2020 : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Northern Coalfields Limited) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें ये भर्तियां 1500 पदों पर होने जा रही हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने से पहले अधिसूचना में दिए गए गई सभी निर्देशों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। सभी पात्रता मानदंड और भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
8वीं और 10वीं पास के लिए 1500 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा
पदों का विवरण :
पदों की नाम : पदों की संख्या :
अपरेंटिस कुल 1500 पद
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 16 जुलाई, 2020
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 16 अगस्त, 2020 (शाम 05 : 00 बजे) तक
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 8वीं तथा 10वीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना आवश्यक है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें, मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 16 अगस्त, 2020 (शाम 05 : 00 बजे) तक पूरी कर लें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। ध्यान रहे आवेदन पत्र पर किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
चयन प्रक्रिया :
एनएलसी द्वारा उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - BMCRI में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, यहां 300 से ज्यादा पद हैं खाली
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - केंद्रीय रेशम बोर्ड में चल रही हैं भर्तियां, युवाओं को मिला नौकरी पाने का एक और मौका