Cochin Shipyard Recruitment 2020 – कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास एक बेहतरीन मौका है। आप आज ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां ट्रेड अपरेंटिस और तकनीशियन (वोकेशनल) अपरेंटिस के पदों पर की जा रही हैं। जिसके लिए उम्मीदवार 04 अगस्त, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
अगर है ये योग्यता तो जल्द करें आवेदन, कोचीन शिपयार्ड में कई पद हैं खाली
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
ट्रेड अपरेंटिस 350 पद
तकनीशियन (वोकेशनल) अपरेंटिस 08 पद
कुल पदों की संख्या : 358 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कि आयु सीमा कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के नियमानुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 15 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 04 अगस्त, 2020
शैक्षिक योग्यता :
ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में मान्यताप्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होना चाहिए, वहीं तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड वोकेशनल VHSE में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गए नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.cochinshipyard.com से 15 जुलाई, 2020 से 04 अगस्त, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। ध्यान रहे आवेदन करने से पहले आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक पढ़ लें, जिसके बाद ही आवेदन पत्र को जमा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन उम्मीदवारों की शॉटलिस्ट निर्धारित योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - IBPS: सरकारी बैंकों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 9000 से ज्यादा पद हैं खाली
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - NITI Aayog: नीति आयोग में कई पद खाली, इन पदों के लिए मिल रही है बेहतरीन सैलरी