BMCRI Recruitment 2020 : बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान (Bangalore Medical College and Research Institute) द्वारा नर्सिंग ऑफिसर, सलाहकार, ग्रुप डी व अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनको बता दें कि आवेदन कर प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को 24 जुलाई, 2020 तक पूरी कर सकते हैं। आवेदन निश्चति समय के अंदर ही पूरा किया गया मान्य होगा। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
BMCRI में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, यहां 300 से ज्यादा पद हैं खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
नर्सिंग अधिकारी, सलाहकार, ग्रुप डी व अन्य पद
पदों की संख्या : कुल 365 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान (BMCRI) के नियमानुसार निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 15 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 24 जुलाई, 2020 (शाम 05:00 बजे) तक
शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में मांगी गई डिग्री और डिप्लोमा होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.bmcri.org/ या आगे दी गई नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर पढ़ें। सभी जानकारी और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा कर लें। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई, 2020 (शाम 05:00 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
इस नौकरी को पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - IBPS: सरकारी बैंकों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 9000 से ज्यादा पद हैं खाली
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - केंद्रीय रेशम बोर्ड में चल रही हैं भर्तियां, युवाओं को मिला नौकरी पाने का एक और मौका