राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए यह भर्ती दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 23 फरवरी 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए या दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च 2021 तक ही सक्रिय रहेगी। यानी आवेदन हेतु एक दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। वहीं आधिकारिक अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक के लिए आखिरी स्लाइड देख सकते हैं।
Delhi University Recruitment 2021: इस विभाग के 1145 पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 23 फरवरी, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 16 मार्च, 2021
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 17 मार्च, 2021
आवेदन शुल्क - सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये, ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ महिला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण -
1.
जूनियर सहायक
236
2.
प्रयोगशाला अटेंडेंट
152
3.
लाइब्रेरी अटेंडेंट
109
4.
सहायक
80
5.
आशुलिपिक/ स्टेनोग्राफर
77
6.
वरिष्ठ तकनीकी सहायक विभागीय
58
7.
प्रयोगशाला सहायक
53
8.
इंजीनियरिंग अटेंडेंट
52
9.
तकनीकी सहायक विभागीय
51
10.
वरिष्ठ सहायक
45
11.
जूनियर वर्क असिस्टेंट (इंजीनियरिंग सर्विस)
35
12.
तकनीकी सहायक कंप्यूटर
19
13.
स्वास्थ्य अटेंडेंट
18
14.
सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट
17
15.
प्रोफेशनल असिस्टेंट
16
16.
चिकित्सा अधिकारी
15
17.
तबला वादक
12
18.
व्यक्तिगत सहायक
09
19.
टेलीफोन ऑपरेटर
08
20.
नर्स
07
21.
सहायक रजिस्ट्रार
06
22.
पुस्तकालय सहायक
05
23.
फार्मासिस्ट
05
24.
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल
05
25.
जूनियर इंजीनियर सिविल
05
26.
वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक
05
27.
तानपुरा वादक
04
28.
सहायक सुरक्षा अधिकारी
04
29.
कार्य सहायक
03
30.
सामाजिक कार्यकर्ता
03
31.
निजी सचिव
02
32.
सेल्समैन डीएचएमआई
02
33.
हिंदी अनुवादक
02
34.
सहायक : स्टोर
02
35.
वायलिन वादक
02
36.
सारंगी वादक
02
37.
सांख्यिकीय सहायक
02
38.
तकनीकी सहायक स्वास्थ्य केंद्र
02
39.
एक्स-रे तकनीशियन
02
40.
फिजियोथेरेपिस्ट
02
41.
योग आयोजक
01
42.
जूनियर सहायक : स्टोर
01
43.
सुरक्षा अधिकारी
01
44.
हारमोनियम वादन
01
45.
मृदंगम वादक
01
46.
पखावज वादक
01
47.
स्वच्छता निरीक्षक
01
48.
खेल कोच
01
49.
सहायक अभिलेखागार
01
50.
बागवानी विशेषज्ञ
01
51.
सहायक प्रबंधक गेस्ट हाउस
01
कुल
1145
अन्य जानकारियां
- शैक्षणिक योग्यता - प्रत्येक पद के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता मानदंड दूसरों से अलग हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
- चयन प्रक्रिया - उपरोक्त पदों पर चयन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से आयोजित ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
- आधिकारिक अधिसूचना - https://recruitment.nta.nic.in/WebInfoDURecruitment/File/GetFile?FileId=1&LangId=P