फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी : इस विभाग में 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थियों के लिए निकली हैं बंपर नौकरियां

Tue, 16 Mar 2021 10:04 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 16 Mar 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri : Broadcast Engineering Consultant India Limited invited application from 8th pass to post graduate student
बीईसीआईएल भर्ती 2021

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक अटेंडेंट, तकनीशियन और नर्स के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 15 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

Sarkari Naukri : Broadcast Engineering Consultant India Limited invited application from 8th pass to post graduate student
बीईसीआईएल भर्ती 2021 - फोटो : source

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि -  15 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 29 मार्च, 2021

आवेदन शुल्क - आवेदकों को 750 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/ एसटी/ इडब्ल्यूएस/ पीएच के लिए यह शुल्क 450 रुपये निर्धारित की गई है। 

Sarkari Naukri : Broadcast Engineering Consultant India Limited invited application from 8th pass to post graduate student
बीईसीआईएल भर्ती 2021 - फोटो : source

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा -  अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं वर्कर के पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।  
  • शैक्षणिक योग्यता - इन पदों के लिए 8वीं/ 10वीं/ 12वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा/ बीएससी नर्सिंग/ एमएससी नर्सिंग/ जीएनएम कोर्स/ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। जिसका विस्तृत विवरण आप आखिरी स्लाइड में दी गई अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं।  
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 
  • वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 15,492 रुपये से लेकर 37,500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri : Broadcast Engineering Consultant India Limited invited application from 8th pass to post graduate student
बीईसीआईएल भर्ती 2021 - फोटो : Getty Images
पदों का विवरण-
 
पंचकर्म अटेंडेंट 12 पद
स्टाफ नर्स 11 पद
पंचकर्म तकनीशियन 07 पद
मिड - वाइफ 04 पद
लिफ्ट ऑपरेटर 04 पद
गैस मैनीफोल्ड तकनीशियन 04 पद
ऑपरेशन थेएटर नर्स 03 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर 03 पद
वार्ड अटेंडेंट 02 पद
वर्कर्स 02 पद
म्यूजियम कीपर 01 पद
पर्सनल असिस्टेंट 01 पद
लॉन्ड्री सुपरवाइजर 01 पद
सीएसएसडी अटेंडेंट 01 पद
कुल पद 56 पद
विज्ञापन
Sarkari Naukri : Broadcast Engineering Consultant India Limited invited application from 8th pass to post graduate student
बीईसीआईएल भर्ती 2021

आधिकारिक वेबसाइट - https://www.becil.com/

आधिकारिक अधिसूचना - https://www.becil.com/uploads/vacancy/e8d66321d0c1f0bc24de2774faca523e.pdf
 
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : मेट्रो रेल व बिजली विभाग के 2662 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed