CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2019-20 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये विज्ञप्ति राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा SSE 2019 के लिए जारी की गई है। उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2019 निर्धारित है। उम्मीदवार इस लेख में पदों का नाम, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पीएससी परीक्षा के लिए आज ही करें आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआती तिथि- 6 दिसंबर, 2019
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 4 जनवरी 2020
- ऑनलाइन आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि : 7 जनवरी से 13 जनवरी 2020
- प्रारंभिक परीक्षा : 9 फरवरी 2020
- मेन्स परीक्षा तिथि : 17 से 20 जून 2020
आवेदन शुल्क-
छत्तीसगढ़ के एससी / एसटी / ओबीसी वर्ग के लिए- 300 /-
अन्य उम्मीदवारों के लिए - 400/-
ऐसे करें आवेदन शुल्क का भुगतान-
उम्मीदवार क्रेडिट, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
शैक्षणिक योग्यता-
उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना जरूरी है।
आयु सीमा (01.01.2019 को)
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.psc.cg.gov.in के माध्यम से 06.12.2019 से 04.01.2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया:
चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा।
ये भी पढ़ें : पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हो रही हैं भर्तियां, आज शाम तक कर सकते हैं आवेदन