फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी : इस विभाग के 168 पदों पर निकली हैं भर्तियां, सैलरी 91000 रुपये तक

Mon, 22 Mar 2021 06:41 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 22 Mar 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri : cg vyapam recruitment on 168 post, apply now
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने अधिसूचना जारी कर 168 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 18 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (सीजी व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

Sarkari Naukri : cg vyapam recruitment on 168 post, apply now
सरकारी नौकरी 2021

पदों का विवरण

कुल पद - 168

  • मंडी निरीक्षक - 22
  • उप निरीक्षक - 146 
Sarkari Naukri : cg vyapam recruitment on 168 post, apply now
सरकारी नौकरी 2021

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 18 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 4 अप्रैल, 2021
  • त्रुटि सुधार करने की तिथि - 5 अप्रैल, 2021
  • व्यापम की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि - 19 अप्रैल, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri : cg vyapam recruitment on 168 post, apply now
सरकारी नौकरी 2021

आयु सीमा - 1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम और 35  वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता - छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती 2021 विज्ञापन के अनुसार इन पदों के लिए वे ही योग्य उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री हासिल कर ली हो।  

चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा 8 जिला मुख्यालयों में - अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़, कांकेर और दंतेवाड़ा में आयाेजित होगी।

वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 28,700 रुपये से लेकर 91,300 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Sarkari Naukri : cg vyapam recruitment on 168 post, apply now
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : Getty Images

आधिकारिक वेबसाइट -  https://vyapam.cgstate.gov.in/

आधिकारिक अधिसूचना - https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2021-03/2-%20Vibhagiya%20Vigyapan%20-MSI21.pdf

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed