भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तहत विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक वीएसएससी ने फायरमैन ए, फार्मासिस्ट ए और लैब तकनीशियन ए के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 22 मार्च यानी आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 34,900 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
{"_id":"60587ab08ebc3e8d3a366d6e","slug":"isro-recruitment-2021-indian-space-research-organisation-vikram-sarabhai-space-centre-invited-application-for-13-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसरो भर्ती 2021 : इस विभाग में 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली हैं भर्तियां, सैलरी 34900 रुपये तक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
इसरो भर्ती 2021 : इस विभाग में 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली हैं भर्तियां, सैलरी 34900 रुपये तक
Mon, 22 Mar 2021 04:41 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 22 Mar 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
ISRO JOBS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
पदों का विवरण-
कुल पद - 13
- फार्मासिस्ट ए - 03 पद
- लैब तकनीशियन ए - 02 पद
- फायरमैन ए - 08 पद
सरकारी नौकरी 2021
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 22 मार्च, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 अप्रैल, 2021
आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं महिला/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
आयु सीमा -
- फार्मासिस्ट ए - 18 से 35 वर्ष
- लैब तकनीशियन ए - 18 से 35 वर्ष
- फायरमैन ए - सामान्य/ अनुसूचित जनजाति/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति के लिए यह सीमा क्रमश: 30 और 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
शैक्षणिक योग्यता -
- फार्मासिस्ट ए : दसवीं/ बारहवीं की परीक्षा पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों के पास फार्मेसी में फर्स्ट डिवीजन में डिप्लोमा होना चाहिए।
- लैब तकनीशियन ए : इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में फर्स्ट डिवीजन में डिप्लोमा होना चाहिए।
- फायरमैन ए : निर्धारित फिजिकल फिटनेस और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट स्टैंडर्ड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।