सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए सेंट्रल बैंक ने आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां आपको आगे की स्लाइड्स में मिल जाएंगे।
Sarkari Naukri: सेंट्रल बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, सैलरी के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 21 नवंबर 2019
- कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि - 11 दिसंबर 2019
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - 21 दिसंबर 2019
पदों का विवरण
| पदों का नाम | पदों की संख्या |
| सूचना प्रौद्योगिकी | 26 |
| सुरक्षा अधिकारी | 10 |
| रिस्क मैनेजर | 12 |
| वित्तीय विश्लेषक / क्रेडिट अधिकारी | 10 |
| अर्थशास्त्री | 01 |
| सीडीओ / मुख्य डेटा वैज्ञानिक | 01 |
| तथ्य विश्लेषक | 03 |
| एनालिटिक्स-सीनियर मैनेजर | 02 |
| डाटा इंजीनियर | 02 |
| डाटा आर्किटेक्ट | 02 |
| सीए | 05 |
| कुल | 74 |
आवेदन शुल्क :
- एससी व एसटी उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। सिर्फ 50 रुपये इंटिमेशन चार्ज के रूप में देने होंगे।
- अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये के साथ 50 रुपये इंटिमेशन चार्ज देना होगा।
आयु सीमा :
आवेदन करने के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।
शैक्षिक योग्यता :
सभी अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से अधिसूचना देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा ।
ये भी पढ़ें : MPPSC में होने जा रही हैं भर्तियां, प्रारंभिक परीक्षा की तिथि भी आई सामने